फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak businessman cheated of 9 lakh 92 thousand by becoming a fake sales manager of Mumbai's cement company

मुंबई की सीमेंट कंपनी का फर्जी सेल्स मैनेजर बनकर की रोहतक के कारोबारी से 9 लाख 92 हजार की ठगी

Wed, 06 Jul 2022 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rohtak businessman cheated of 9 lakh 92 thousand by becoming a fake sales manager of Mumbai's cement company
मुंबई की सीमेंट कंपनी का फर्जी सेल्स मैनेजर बनकर एक युवक ने रोहतक के कारोबारी से 9 लाख 92 हजार रुपये ठग लिए। सेक्टर एक निवासी चांद सिंह हुड्डा ने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चांद सिंह हुड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर 14 जून को एक एसएमएस आया, जिसे भेजने वाले युवक ने खुद को मुंबई की एक सीमेंट कंपनी का सेल्स मैनेजर बताया। उसने लिखा कि उसकी कंपनी देशभर में सीमेंट की सप्लाई करती है। प्रति बैग रेट भी लिखा। कॉल करने के लिए नंबर भी दिया था। चांद सिंह ने कहा कि उसकी कंपनी में रोजाना सीमेंट की जरूरत होती है। उसने अपने अकाउंटेंट अमित कुमार को संदेश भेज दिया। अमित ने संबंधित नंबर पर बात की तो फोन उठाने वाले ने सीमेंट कंपनी का सेल्स मैनेजर बताया। इसके बाद डील करके 3200 बैग सीमेंट प्रति बैग 300 रुपये के हिसाब से ऑर्डर दे दिया। साथ ही सेल्स मैनेजर के बताए गए अकाउंट में 9 लाख 92 हजार रुपये की राशि भेज दी। उसे बताया गया कि सीमेंट कंपनी को राशि मिल गई है, सीमेंट के बैग से भरी गाड़ी रवाना कर दी जाएगी। इसी बीच अमित के पास फोन आया कि और राशि भेजनी होगी, नहीं तो सीमेंट से भरी गाड़ी रवाना नहीं होगी। अमित ने तत्काल कंपनी मालिक चांद सिंह हुड्डा को अवगत कराया। हुड्डा ने मामले की शिकायत अर्बन एस्टेट थाने में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed