फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak block won the netball competition

Rohtak News: रोहतक ब्लॉक ने जीती नेटबॉल प्रतियोगिता

Mon, 09 Dec 2024 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rohtak block won the netball competition
रोहतक। 17वीं सब जूनियर 2 दिवसीय जिला रोहतक नेटबॉल प्रतियोगिता (लड़के और लड़कियां) सोमवार को संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता द स्टार ग्लोबल स्कूल भालोट में आयोजित हुई। जिला रोहतक नेटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हितेश ने बताया कि लड़कों के वर्ग फाइनल मैच में रोहतक ब्लॉक ने महम ब्लॉक को 20-15 के अंतराल से हराया। लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान रोहतक ब्लॉक ने, द्वितीय स्थान महम ब्लॉक व तृतीय स्थान सांपला ब्लॉक ने प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग फाइनल मैच में रोहतक ब्लॉक ने लाखन माजरा ब्लॉक को 23-18 अंतराल से हराया। लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान रोहतक ब्लॉक ने, द्वितीय स्थान लाखन माजरा व तृतीय स्थान सांपला ब्लॉक ने प्राप्त किया। ऑब्जर्वर हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन व जिला रोहतक नेटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजवीर ढाका प्रिंसिपल दा स्टार ग्लोबल, राहुल कोच, पूजा डीपी, पूजा कोच, रिंकू कोच, अंपायर, निशु, मनीषा, डिंपल, रक्षिका व सलमा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed