फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak beat Panipat 5-0, final today

Rohtak News: रोहतक ने पानीपत को 5-0 से हराया, फाइनल आज

Mon, 07 Aug 2023 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rohtak beat Panipat 5-0, final today
पंडित नेकीराम महाविद्यालय के खेल परिसर में चल रही 5 दिवसीय स्टेट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में ​खिल
रोहतक। पंडित नेकीराम महाविद्यालय के खेल परिसर में चल रही 5 दिवसीय स्टेट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के चौथे दिन तीन मुकाबले खेले गए। तीनों मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी टीमें खाता भी नहीं खोल पाई।
विज्ञापन

रोहतक फुटबॉल संघ के जिला मीडिया प्रभारी पंडित लोकेश शर्मा ने बताया कि पहले मुकाबले में पानीपत को रोहतक ने 5-शून्य से हराया। दूसरे मुकाबले में सोनीपत ने दादरी को 7-शून्य से व तीसरे मुकाबले में झज्जर ने बिजली बोर्ड की टीम को 12-0 से हराया। सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें जीतने वाली दो टीमें प्रदेश स्तर पर खेलने जाएंगी।
विज्ञापन

फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप में लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। युवा भाजपा नेता संचित नांदल अति विशिष्ठ अतिथि एवं हरियाणा फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु ग्रोवर विशिष्ट अतिथि रहे। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठा रही है। अब खिलाड़ियों को सरकार किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहने देगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए चाहे गांव में स्टेडियम बनाने की बात हो या व्यायामशाला खोलने की बात। हर स्तर पर सरकार खिलाड़ियों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला फुटबॉल संघ सचिव सुरेश जून, प्रवीण बल्हारा, ईश्वर मास्टर, सुरेंद्र रैफरी, अनिल रैफरी, दीपक रैफरी, सेवानिवृत्त कर्नल संदीप नैन, पानीपत फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष सुमित भोकर, जोगेंद्र रैफरी, संदीप राठी, संजय वर्मा, इंद्रमोहन, मनीष दांगी, अमन नागर, मोहित चौधरी, विक्रांत ढुल, प्रवीण सहगल, विवेक नांदल, सुनील सैनी, दीपक शर्मा, मुकेश भटिया, जोगेंद्र मोर एवं अनिल भारद्वाज मौजूद रहे।

पंडित नेकीराम महाविद्यालय के खेल परिसर में चल रही 5 दिवसीय स्टेट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में खिल

पंडित नेकीराम महाविद्यालय के खेल परिसर में चल रही 5 दिवसीय स्टेट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में खिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed