फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, Amar Ujala Foundation Mahadan of blood donation campaign, blood donation camp

रक्तदान को आगे आए युवा, दोस्तों के साथ किया दान

Tue, 14 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 14 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
rohtak, Amar Ujala Foundation Mahadan of blood donation campaign, blood donation camp
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला विकास भवन में लगा रक्तदान शिविर - फोटो : amar ujala
करें रक्तदान-बचाएं अनजानों की जान। इस उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला विकास भवन के परिसर में लगे शिविर में सबसे ज्यादा युवा रक्तदान के लिए आगे आए। जहां कुछ युवा दोस्तों के साथ पहुंचे वहीं कुछ अपने भाइयों के साथ आए। लड़कियां सहेलियों और माताओं के साथ रक्तदान करने पहुंची। विशेष दिन पर रक्तदान करने के लिए 105 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए, जिसमें से 69 युवा रक्तदान कर महादानी बने, तो 36 लोग कई वजहों से खूनदान के लिए अनफिट निकले।  
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह नौ बजे अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक मनीष ग्रोवर ने भगवान श्रीगणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने रक्तदान कर रहे युवाओं को बैच लगाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। ग्रोवर ने रक्तदानियों की हौसला आफजाई भी की। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है और इसे लेकर बहुत सी भ्रांतियां भी हैं। ऐसे में अमर उजाला लोगों को जागरूक करके इसे दूर करने का अहम काम कर रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने रक्तदानियों को फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी। ग्रोवर ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। इस कुंभ में नहाने से सभी को पुण्य मिलता है। शिविर में सिल्वर और गोल्डन जुबली बनाने वाले महादानी भी पहुंचे।
विज्ञापन


शिविर में जहां जगबीर सिंह ने 48वीं और संदीप वालिया ने 45वीं बार रक्तदान किया। वहीं, करीब दो दर्जन युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर अपने मन से डर को निकाल फेंका। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और संत भी रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के शिविर में रक्त लेने में पीजीआईएमएस के ब्लड बैंक की टीम का सहयोग रहा। साथ ही, स्कॉलर रोजरी स्कूल का विशेष सहयोग मिला। इस अवसर पर जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष स्वामी परम चैतन्य, प्राउड टूबी ए ब्लड डोनर अभियान के प्रदेश संयोजक मंजुल पालीवाल और जेपी गौड़, यूथ इंडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कपिल कौशिक, गौड़ ब्राह्मण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा, वैध केसरदास समिति के प्रधान राजेश सिंधवानी, भाजपा युवा नेता कपिल सहगल, पार्षद अजय जैन टाटू, सूरजमल रोज, बल्लू, सुलभ गुगनानी आदि मौजूद रहे।



रक्तदान है जीवदान : डॉ. रवि गुगनानी

स्कॉलर रोजरी स्कूल के निदेशक डॉ. रवि गुगनानी ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। किसी एक का रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच फंसता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ लोगों में रक्तदान के लिए प्रति जागरूकता आई है। अब लोग केवल अपनों के लिए, बल्कि दूसरों की जिंदगियों को बचाने के लिए भी रक्तदान करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed