फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: ALM burnt by electric current of high voltage line

Rohtak: हाईवोल्टेज लाइन के करंट से झुलसा एएलएम, जेई पर जबरन लाइन पर चढ़ाने का आरोप

Mon, 24 Jun 2024 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 10:44 PM IST
सार

कर्मचारी 80 फीसदी तक झुलस गया। गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर किया गया है। आला अधिकारियों से शिकायत की गई है। जेई के खिलाफ जांच बैठाई गई है। सुखपुरा चौक स्थित पावर हाउस पर हाईवोल्टेज लाइन पर करंट लगा है। 

विज्ञापन
Rohtak: ALM burnt by electric current of high voltage line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

रोहतक में बिजली निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इस बार सुखपुरा चौक स्थित पावर हाउस पर हाईवोल्टेज लाइन पर करंट लगने से एएलएम बुरी तरह झुलस गया। करंट से 80 प्रतिशत झुलसे एएलएम को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने निगम के ही एक जेई पर उसको हाईवोल्टेज लाइन पर चढ़ाने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की गई है। फिलहाल अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। इधर, रिठाल में भी एक युवक करंट से झुलस गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अक्षय कुमार बिजली निगम में बतौर एएलएम कार्यरत है। सोमवार को जेई ने जबरन चलती लाइन पर उसे को चढ़ा दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि अक्षय ने बिजली लाइन पर काम करने से इन्कार किया था।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि कई बार इन्कार करने के बावजूद जेई ने अक्षय की एक न सुनी और उसे जबरन लाइन पर चढ़ा दिया। 33 केवीए का करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। उसे आनन-फानन में पीजीआई में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि किसी बात को लेकर जेई लगातार अक्षय को परेशान कर रहा था। इसी वजह से उसने लाइन पर चढ़ाया। अक्षय से जो काम कराया जा रहा था, वह उसका नहीं था। उसे जानबूझकर जेई ने मौत के मुंह में धकेला है। पुलिस को इस बारे में शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस ने कुछ भी बताने से इन्कार किया है।


इधर, रिठाल फोगाट में अशोक कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। कर्मचारी को 132 केवी के बिजली घर में करंट लगा है। गंभीर हालत होने पर पीजीआईएमएस ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed