फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: After the assurance of CM Nayab Saini, who reached Rohtak late night, BJP workers ended their protest

Rohtak: देररात रोहतक पहुंचे सीएम नायब सैनी के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खत्म किया धरना

Mon, 26 Aug 2024 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 02:26 AM IST
सार

भाजपाइयों ने कांग्रेस विधायक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हटाया तो एसपी आवास के बाहर बैठ गए। देररात रोहतक पहुंचे सीएम नायब सैनी के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया। ग्रोवर बोले कि एक दलित महिला के साथ गलत व्यवहार हुआ है। 

विज्ञापन
Rohtak: After the assurance of CM Nayab Saini, who reached Rohtak late night, BJP workers ended their protest
धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में ''''हिसाब मांगे रोहतक'''' पर्चे बांटने का विवाद दूसरे दिन और भड़क गया। विधायक भारत भूषण बतरा के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों की कांग्रेसियों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने भाजपाइयों को विधायक के कार्यालय से हटाया तो वे एसपी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। शहर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी के आश्वासन पर भाजपाइयों ने देर रात करीब 10.55 बजे धरना समाप्त किया। करीब 10 घंटे तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी रही।

विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ता रानी किराड़ ने सिटी थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि वह रेलवे रोड पर कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा से ''''रोहतक मांगे हिसाब'''' के पर्चे बांट रही थीं। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की। दूसरी तरफ, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गुड्डी देवी ने भी सिटी थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा था। इसी बात को लेकर बीती रात भाजपाई और कांग्रेसियों में धक्कामुक्की हुई थी।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यकर्ता आंबेडकर चौक से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के कार्यालय के बाहर पहुंचे। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ता भी सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने किसी तरह टकराव होने से रोका। इसी बीच भाजपा व कांग्रेस की एक-एक महिला कार्यकर्ता आपस में भिड़ गईं। एक ने दूसरी को धक्का दिया। हाथापाई की नौबत तक आ गई।

पुलिस ने उठाया तो एसपी आवास के बाहर जाम की सड़क
पुलिस ने विधायक के कार्यालय के बाहर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाया तो वे शाम 5 बजे एसपी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे एक तरफ की सड़क जाम हो गई। पुलिस को ट्रैफिक वन-वे करना पड़ा। देर शाम तक जाम लगा रहा।

कांग्रेस विधायक से हिसाब ही मांगा था : ग्रोवर
एसपी आवास के बाहर कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ता के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि महिला कार्यकर्ता केवल पर्चा बांट रही थीं। पर्चे में केवल कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा से उनके कार्यकाल के दौरान के सवाल पूछे गए थे। अगर पर्चा गलत मानते हैं तो चुनाव आयोग को शिकायत करते। थाने में जाते। ऐसे एक दलित महिला को घेरना गलत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि एक दलित बहन को न्याय मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री से मिले ग्रोवर, पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया
रात करीब नौ बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी गोहाना से कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचे थे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व सतीश नांदल धरने से उठकर मुख्यमंत्री से मिलने गए। आधे घंटे की मुलाकात के बाद ग्रोवर व नांदल लौटे। वहीं, एसपी आवास के बाहर एक युवक व पुलिस कर्मियों के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव करवाया।

मुख्यमंत्री खत्म करवाएं विवाद : जोजो
बार एसोसिएशन के प्रधान अरविंद श्योराण और पूर्व प्रधान लोकेंद्र फोगाट उर्फ जोजो देर रात मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचे। जोजो ने बताया कि मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को शांत करवाएं, ताकि शहर का भाईचारा न बिगड़े।

विधायक भारत भूषण बतरा के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा था। चुनाव आयोग की आचार संहिता के मुताबिक पर्चे पर प्रिंटिंग प्रेस का पत्ता होना चाहिए। पूर्व मंत्री ग्रोवर बताएं, क्या वे गलत प्रचार के खिलाफ आवाज भी न उठाएं। जानबूझ को मामले को नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। झूठे आरोप लगने वालों के खिलाफ वे अदालत जाएंगे, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके। -सिद्धार्थ बतरा, विधायक के बेटे

शाम 5 बजे से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रात 10 बजकर 55 मिनट तक एसपी आवास के बाहर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद बेटे हिमांशु ग्रोवर को कॉल कर धरना खत्म कराया है। अभी धरना स्थगित कर दिया है। अगर न्याय नहीं मिला तो भाजपा कार्यकर्ता दोबारा सड़क पर बैठ जाएंगे। -मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री

 
मामला चुनाव प्रचार से जुड़ा है। ऐसे में दोनों पक्षों की शिकायत व तथ्य चुनाव आयोग की तरफ से एक कमेटी गठित को भेज दिए हैं। आयोग जो निर्णय लेगा, पुलिस उसी आधार पर कदम उठाएगी। -इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, प्रभारी थाना सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed