फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohit, lodged in Hisar Jail, had called to give the bike

हिसार जेल में बंद रोहित ने किया था बाइक देने के लिए फोन

Tue, 28 Dec 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rohit, lodged in Hisar Jail, had called to give the bike
रोहतक/महम। सैमाण के टेलर हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। भैणीमातो के मंजीत ने खुलासा किया है कि बाइक उपलब्ध करवाने के लिए उसके पास हिसार जेल में बंद बड़ाली (भैणी सुरजन) के रोहित का फोन आया था। अब पुलिस रोहित को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करेगी, इसके लिए सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में याचिका दायर की है। अदालत ने 29 दिसंबर की तिथि तय की है। वहीं, आरोपी मंजीत को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि विकास उर्फ मटरी पहलवान सहित अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को सैमाण गांव निवासी अशोक पुट्ठी रोड पर अपने दुकान के बाहर कुर्सी डालकर बैठा था। बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। एसपी ने सीआईए प्रथम व महम पुलिस की संयुक्त टीम तैयार की। टीम ने कार्रवाई करते हुए भैणीमातो निवासी मंजीत को काबू किया।
विज्ञापन

.....
विकास उर्फ मटरी व अमित का नहीं लगा सुराग
उधर, सोशल मीडिया पर मटरी पहलवान के नाम के अकाउंट से 23 दिसंबर को ही वारदात के चार घंटे बाद पोस्ट जारी हुई थी। पोस्ट में लिखा हुआ था कि सैमाण गांव में हत्याओं का सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक उसका लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता है। तभी से पुलिस को विकास उर्फ मटरी व उसके साथी अमित की तलाश है। दोनाें पर पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। मटरी पहलवान छह माह पहले हुए गांव के रोहित हत्याकांड में भी आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed