फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   robbery case: Police empty handed on second day too, delegation met DSP

लूटपाट केस : दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, डीएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sat, 27 Apr 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
robbery case: Police empty handed on second day too, delegation met DSP
महम। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में टेलर के मकान में घुसकर लूट की वारदात अंजाम देने वाले लुटेरों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। शहर के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी संदीप कुमार से मिला और सख्त कार्रवाई की मांग की। बोले, लोग घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। महिलाओं ने तो जेवरात उतारकर रख दिए हैं। महिलाओं का कहना है कि अगर यहीं हाल रहा और वारदात के आरोपी नहीं पकड़े गए तो उन्होंने गहने उतारकर बैंक लॉकर्स में ही रखने पड़ेंगे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जोगिंदर गिरोत्रा, पार्षद बोबी गोयल, सतपाल सड़ाना, राजू सोनी, अनिल रोहिल्ला, मोनू मोखरिया, संदीप तायल, पवन तायल, कालू रल्हन, राजू वाल्मीकि, साहिल छाबड़ा, मोजी बतरा, सोनू खत्री, अशोक धवन व राजेश धींगड़ा शामिल रहे। सदस्यों ने डीएसपी से शहर की कानून व्यवस्था सुधारने, पुलिस गश्त बढ़ाने व घटना के आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि डीएसपी ने अति शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed