फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Robbers and snatchers became a challenge for the police, three incidents in 12 hours

पुलिस के लिए चुनौती बने लुटेरे और झपटमार, 12 घंटे में तीन वारदात

Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Robbers and snatchers became a challenge for the police, three incidents in 12 hours
त्योहार के चलते शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती के बावजूद लुटेरे व झपटमार 12 घंटे में तीन वारदात अंजाम देकर फरार हो गए। भिवानी चुंगी पर जहां सुबह पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 10 हजार 270 रुपये लूट लिए, जबकि गोहाना अड्डा पर बाइक सवार मोबाइल छीन ले गए, उधर डी-पार्क पर एक युवक दूसरे का मोबाइल फोन लेकर भाग निकला। इस संबंध में पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। एसपी राहुल शर्मा ने वीरवार शाम पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली और त्योहारी सीजन में और ज्यादा अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया फिर पिस्तौल के बल पर लूटी नकदी
पुलिस के मुताबिक जींद जिले के गांव निरंजन निवासी दीपक (20) ने दी शिकायत में बताया कि वह अमृत कॉलोनी में किराए पर रह रहा है। साथ ही एक साल से भिवानी चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर काम करता है। उसकी शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी रहती है। वीरवार सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर बाइक पर दो युवक आए। दोनों युवक 24 से 25 वर्ष की उम्र के प्रतीत हो रहे थे। वे अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखे थे। युवकों ने बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद 500 रुपये का नोट दिया। सेल्समैन नवदीप के पास खुले पैसे नहीं थे, वह पैसे देने गया तो एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकाली और सेल्समैन के सीने पर लगा दी। साथ ही बैग से 10 हजार 270 रुपये निकाल लिए। इसके बाद मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन ले गए बाइक सवार
पुलिस के मुताबिक सल्लारा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार की रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच पैदल घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वह फोन पर ही बात कर रहे थे। जब वे गोहाना अड्डे के नजदीक पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म का फोटो खींचने के लिए मांगा मोबाइल, लेकर भागा
डी-पार्क स्थित एक निजी बैंक के बाहर वीरवार को एक युवक खड़ा था। इस दौरान वहां एक युवक आया और उससे बैंक के फॉर्म का फोटो खींचने के लिए मोबाइल फोन मांगने लगा। इस पर युवक ने उसे अपना मोबाइल फोन दे दिया। ध्यान बंटते ही फॉर्म का फोटो खींचने के बाद युवक मोबाइल लेकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की सूचना नजदीक डी-पार्क पुलिस चौकी में दी। देर शाम तक पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी थी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया था। माडल टाउन चौकी प्रभारी नितेश का कहना है कि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मामला संज्ञान में है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

दशहरा पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने वीरवार शाम को कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीएसपी व सभी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक में त्योहारी सीजन में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही दशहरा पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था और मकड़ौली टोल पर होने वाली किसान महापंचायत को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed