{"_id":"64b70659f4148f4971065e09","slug":"robbed-from-three-people-in-a-quarter-of-an-hour-rohtak-news-c-17-roh1020-203725-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सवा घंटे में तीन लोगों से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सवा घंटे में तीन लोगों से लूट
विज्ञापन
रोहतक।
मंगलवार सुबह चार से सवा पांच बजे के बीच अज्ञात युवकों ने तीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी सेना भर्ती के लिए दोस्त को छोड़ कर जा रहे बाइक सवार से बाइक व मोबाइल, दोस्त को पेट दर्द की दवा दिलाने जा रहे युवक से बाइक व मोबाइल और पेट्रोल पंप कर्मचारी से 95000 रुपये छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आजादगढ़ रोड पर चोट मारकर छीनी बाइक
रिटौली निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि है कि वह मंगलवार सुबह करीब चार बजे अपनी बाइक से दोस्त को राजीव गांधी स्टेडियम में भर्ती के लिए छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय आजादगढ़ स्थित एक पीजी में आना था। रास्ते में सुपवा के पास आजादगढ़ रोड पर तीन लड़के खड़े थे। अपना मुंह ढंके इन युवकों ने रास्ता रोक कर बाइक व मोबाइल छीन लिया। लोहे के बने औजार से चोट भी मारी। इसके बाद बाइक पर बैठक कर भाग गए।
सेक्टर दो-तीन की मार्केट पास बाइक व मोबाइल छीना
बलियाली जिला भिवानी हाल किरायेदार सेक्टर एक निवासी राजेश ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि वह मंगलवार सुबह करीब चार बजे अपने दोस्त दीपक को दवा दिलाने जा रहा था। उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। जब हम सेक्टर दो-तीन की मार्केट के पास पहुंचे तो वहां तीन युवक खड़े थे। इन्होंने में रोक लिया और बाइक व मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
देसी पिस्तौल दिखाकर 95000 रुपये छीन ले गए नकाबपोश
मसूदपुर निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पेट्रोप पंप पर काम करता है। यहां मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे सहकर्मी झज्जर के बिसाहना निवासी सतीश अंदर सो रहा था। वह खुद तेल डालने के लिए बाहर खड़ा था। इस दौरान चार नकाबपोश एक बाइक पर सवार होकर वहां आए। इनमें से तीन व्यक्ति बाइक से उतर गए और 500 रुपये का तेल डालने को कहा। इतना कहने के बाद एक ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और एक ने जेब से 9500 रुपये निकाल लिए। इसी बीच एक ने देसी कट्टे से मेरे बाएं कंधे पर वार किया। बट से वार कर सभी भाग गए।