फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways will reduce the number of buses on Rakshabandhan

Rohtak News: रक्षाबंधन पर बसों की संख्या को कम करेगा रोडवेज

Fri, 08 Aug 2025 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Roadways will reduce the number of buses on Rakshabandhan
बस अड्डा पर वीरवार को बस में सवार होने के लिए परेशान यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अगर आज आपको रोहतक से सिरसा, चंडीगढ़ व महेंद्रगढ़ मार्ग की ओर जाना है तो दो दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रक्षाबंधन पर महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोडवेज की ओर से इन लंबे रूट पर बसों की संख्या को कम किया जाएगा।
अभी इन रूट पर डिपो की छह-छह से अधिक बसों का संचालन होता है। अब बसों के फेरे कम किए जाएंगे। आसपास वाले जिलों व छोटे रूट पर इन बसों को चलाया जाएगा। रक्षाबंधन पर यात्रियों को शुक्रवार व शनिवार को रोडवेज बसों में मशक्कत करनी पड़ सकती है क्योंकि डिपो में 180 से अधिक रोडवेज बसों में दैनिक यात्री व बहनें एक साथ सफर करेंगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से हर वर्ष की भांति महिलाओं व बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सौगात दी गई है। रोडवेज बसें शुक्रवार दोपहर बाद रोहतक के आसपास के जिलों में मुख्य रूप से संचालित होंगी। इस दौरान लंबे मार्गों पर यात्रा करना मुश्किल हो सकता है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि नए अड्डे से महिलाओं व बच्चों के लिए प्रमुखता से बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया बस अड्डा पर रक्षाबंधन के दो दिन पूर्व ही वीरवार को देर शाम महिलाओं व बच्चों के लिए मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं। देर शाम जींद, सोनीपत, महम व हिसार के यात्रियों को 30-45 मिनट तक बसों का इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों ने दावा किया है कि 180 से अधिक बसेंं अलग मार्गों पर संचालित होंगी। 350 से अधिक कर्मचारी तैनात रहेंगे।

बस अड्डा पर वीरवार को बस में सवार होने के लिए परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर वीरवार को बस में सवार होने के लिए परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर वीरवार को बस में सवार होने के लिए परेशान यात्री। संवाद

बस अड्डा पर वीरवार को बस में सवार होने के लिए परेशान यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed