फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways will provide darshan of Maa Vaishno Devi

Rohtak News: मां वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी रोडवेज

Mon, 03 Jun 2024 05:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways will provide darshan of Maa Vaishno Devi
रोहतक। गर्मी की छुट्टियों में इस बार रोडवेज बस श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी। इसके लिए रोडवेज की ओर से विशेष बस शुरू की गई है। यह बस रोजाना रोहतक से कटरा के लिए चलेगी। ट्रेनों में ग्रीष्मावकाश के चलते सीटें फुल हैं। यहां आरक्षण में भी जगह नहीं है। तत्काल के लिए भी खासी मारामारी है।
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश की शुरुआत के साथ ही हिल स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेन फुल चल रही हैं। आरक्षण और तत्काल टिकट के लिए मारामारी है। यहां भी उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में रोडवेज डिपो रोहतक लोगों को खासकर वैष्णो देवी जाने के वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी उम्मीद बन गया है। इस पर डिपो खरा उतरते हुए रोजाना एक बस कटरा के लिए चलाने लगा है। इसकी शुरुआत हो गई है। यह बस रोजाना सुबह 7 बजे डिपो से रवाना होती है। यह सेवा लगातार श्रद्धालुओं के लिए खुली रहेगी। इससे पूर्व इसे किसान आंदोलन के चलते बंद कर दिया गया था। पंजाब से आने वाले किसानों के जाम लगाने के बाद डिपो परिसर ने कटरा सेवा को बंद किया था। अब जाम हटने के बाद डिपो ने फिर से यह बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के चलते कटरा बस सेवा बंद कर दी गई थी। अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। फिलहाल तीन बसें इस रूट पर लगाई गई हैं। रोजाना एक बस यात्रियों को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप, मुख्य निरीक्षक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed