फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees will hold a two-hour strike on the 19th.

Rohtak News: रोडवेज कर्मचारी 19 को दो घंटे करेंगे चक्का जाम

Sun, 14 Dec 2025 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will hold a two-hour strike on the 19th.
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी 19 दिसंबर को दो घंटे चक्का जाम करेगी। कमेटी ने शनिवार को इसे लेकर डिपो स्तरीय बैठक की। डिपो प्रधान सुमेश कुंडू ने बताया कि डिपो कर्मचारियों की कई मांग व समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कि 2008 में लगे परिचालकों का डेढ़ साल से लंबित द्वितीय एसीपी लगना, परिचालकों को खुल्ले पैसे न मिलना, चालक-परिचालकों के लिए लॉकर सुविधा, आरडीटी की प्राइवेट बसों का एक-एक घंटे खड़ा न रहने देना, प्राइवेट बसों के स्टाफ की ओर से रोडवेज के कर्मचारियों के आए दिन झगड़े कम करना आदि मांगें हैं।
विज्ञापन

सुरेश नेहरा ने कहा कि तीन दिसंबर को महाप्रबंधक को इन मांगों का समाधान करने के लिए स्मरण पत्र दिया था लेकिन उन्होंने मांगों का समाधान नहीं किया। न ही तालमेल कमेटी को बातचीत के लिए बुलाना उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक ने कर्मचारी नेताओं का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। द्वेषपूर्ण कार्यवाही करते हुए महाप्रबंधक ने राज्य प्रधान जय भगवान कादियान की 23 जनवरी तक मंजूर किए गए अर्जित अवकाश को 12 दिसंबर को ही रद्द कर दिया।

संदीप सिंघवा ने कहा कि तालमेल कमेटी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि 18 दिसंबर तक यदि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 19 को तालमेल कमेटी दो घंटे रोहतक डिपो का चक्का जाम करेगी।
इस दौरान मंजीत कारौर, राजेश मायना, मनोज धनखड़, संदीप खोखर व जोगेंद्र ढुल, जय भगवान कादयान, जगदीप लाठर व अमित महराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed