फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees to protest in Ambala Cantonment on June 16Roadways employees to protest in Ambala Cantonment on June 16

Rohtak News: अंबाला छावनी में 16 जून को प्रदर्शन करेंगे रोडवेज कर्मचारी

Thu, 11 Jun 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 11 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees to protest in Ambala Cantonment on June 16Roadways employees to protest in Ambala Cantonment on June 16
60-दिनेश हुड्डा, वरिष्ठ सदस्य, हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा - फोटो : samvad
रोहतक। हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य दिनेश हुड्डा ने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती न करने व कर्मचारियों के देय भत्तों का समय पर भुगतान न करने के विरोध में 16 जून को अंबाला छावनी में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही परिवहन मंत्री के नाम मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चालकों-परिचालकों, बसों की मरम्मत करने वाले मैकेनिकों, हेल्परों की कमी के कारण आम जनता परिवहन सेवा से वंचित हो रही है। परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों को वेतन व देय भत्ते समय पर देने के आदेश दिए हैं पर महाप्रबंधकों की ओर से भुगतान समय पर नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

महाप्रबंधकों की ओर से कभी बजट का बहाना बनाया जा रहा है तो कभी बजट पर कैप लगने का बहाना बनाकर देय भत्ते समय पर नहीं दिए जा रहे है। साझा मोर्चा सदस्य वीरेंद्र सिंगरोहा व जगदीप लाठर ने कहा कि परिवहन मंत्री भुगतान समय पर देना सुनिश्चित नहीं किया तो 16 जून को अंबाला, 24 जून को गुरुग्राम, 2 जुलाई को रोहतक, 9 जुलाई को करनाल व 16 जुलाई को फरीदाबाद में प्रदर्शन कर मंडल आयुक्त को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed