Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees stage a sit-in protest against

Rohtak News: रैली में बसें भेजने का विरोध, धरना पर बैठे रोडवेजकर्मी

Thu, 05 Nov 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees stage a sit-in protest against
फोटो - बस अड्‌डा परिसर में खड़ी हुई रोडवेज बसें। संवाद
गोहाना। रोडवेज बसों को केंद्रीय गृह मंत्री की रैली के लिए भेजने के विरोध में बुधवार को रोडवेजकर्मियों ने हंगामा किया। चालकों ने बसों को रैली में लेकर जाने से मना कर दिया और धरना पर बैठ गए। कर्मचारियों के धरने से करीब आठ घंटे रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों को जान जोखिम में डालकर प्राइवेट बसों की छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। कर्मचारियों का नेतृत्व रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य अशोक पांचाल ने किया।
विज्ञापन

पांच व छह नवंबर को रोडवेजकर्मियों ने मांगों को लेकर चक्का जाम का आह्वान किया हुआ है। इस बारे में विभाग के आला अधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया गया था। करनाल में पांच नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली होनी है। रैली में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए रोडवेज विभाग की जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन

इसके लिए बड़ी संख्या में रोडवेज बसें करनाल व अंबाला भेजी जानी हैं। अधिकारियों ने बुधवार को ही बसों को निर्धारित रूटों से हटाकर अंबाला और करनाल जाने का फरमान जारी कर दिया। चक्का जाम के पूर्व निर्धारित आह्वान के चलते कर्मचारी बसों को लेकर अंबाला व करनाल जाने को तैयार नहीं हुए जिसके चलते उन्होंने बसों को अड्डा परिसर में खड़ा कर दिया और धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना सब डिपो से 20 बसें अंबाला और 16 बसें करनाल में भेजने के आदेश दिए गए। कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जब तक मांगों पर बातचीत के दौरान कोई सहमति नहीं बनती, तब तक वे बसों को लेकर नहीं जाएंगे। कर्मचारियों के धरना पर बैठने से लोकल रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया। शाम करीब चार बजे रोडवेज अधिकारियों और सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनी, जिसके चलते चक्का जाम हड़ताल स्थगित कर दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने भी अपना धरना खत्म कर दिया और बसों को निर्धारित रूटों पर चलाना शुरू कर दिया।

--------
अधिकारियों ने 20 बसें अंबाला और 16 बसें करनाल भेजने के आदेश दिए थे। चक्का जाम के पूर्व आह्वान के चलते कर्मचारियों ने बसों का संचालन बंद कर धरना शुरू कर दिया। धरना खत्म होने के बाद कर्मियों को बसें लेकर भेजा गया।
सतीश कुमार, डीआई, बस स्टैंड गोहाना

फोटो - बस अड्डा परिसर में खड़ी हुई रोडवेज बसें। संवाद

फोटो - बस अड्डा परिसर में खड़ी हुई रोडवेज बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed