फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees protested for two hours in protest against privatization

निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 24 Aug 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees protested for two hours in protest against privatization
नए बस स्टैंड पर अपनी मागों को लेकर धरना प्रदर्शन करते रोडवेज के कर्मचारी। अमर उजाला
रोहतक। रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को करीब दो घंटे निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता साझा मोर्चा के सदस्यों ने की। साझा मोर्चा सदस्यों ने 10 सितंबर को करनाल में कार्यकर्ता सम्मेलन करने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर व काले झंडे लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के सदस्य दीपक हुड्डा, हिम्मत राणा, सोमेश कुंडू, जोगिंदर ढुल, जोगिंदर मलिक, राजेश मायना, कर्म सिंह गिल, नरेश नांदल, सुरेश नेहरा ने संयुक्त अध्यक्षता की। प्रदर्शन का संचालन जोगिंदर ढुल व दीपक हुड्डा ने किया। साझा मोर्चा के सदस्य जयकुवार दहिया ने बताया कि प्रदेश सरकार रोडवेज विभाग में स्टेज कैरिज पॉलिसी 2017 के तहत 952 रूटों पर असीमित संख्या में परमिट देने की योजना ला रही है और 550 इलेक्ट्रिक बसें ठेके पर ले रही है। इसके तहत सरकार निजी लोगों को फायदा पहुंचाने की मंशा से काम कर रही है। साझा मोर्चा सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती तो हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा 10 सितंबर को करनाल में कार्यकर्ता सम्मेलन करके आंदोलन करेगा की घोषणा करेगा। इस मौके परराज्य मोर्चा सदस्य वीरेंद्र सिगरोहा, जगदीप लाठर, दिनेश हुड्डा, अमित महराना, जयकुमार दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed