फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways, corporation and postal services crippled by strike, people were upset

हड़ताल से चरमराई रोडवेज, निगम व डाक सेवाएं, लोग रहे परेशान

Tue, 29 Mar 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways, corporation and postal services crippled by strike, people were upset
हडताल के दौरान स्टैंड परिसर में बस के आगे खडे होकर नारेबाजी करते रोडवेज के कर्मचारी । संवाद
रोहतक। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सर्वाधिक असर रोडवेज की बस सेवा, नगर निगम की सफाई व्यवस्था और डाक विभाग की सेवाओं पर पड़ा। रोडवेज कर्मियों की ठोस रणनीति की वजह से हरसंभव प्रयास के बावजूद पुलिस प्रशासन वर्कशॉप से एक भी बस को बाहर नहीं निकलवा सका। बसों का सुचारु संचालन नहीं होने से डिपो को पहले दिन करीब 18 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप रहने से कई जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। कार्यालयों में कामकाज लगभग ठप रहा। डाक विभाग कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। हड़ताल की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

77 बसें चलाने का दावा
रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा (सभी 10 यूनियन का संगठन) के बैनर तले रोडवेज का पूरी तरह से चक्काजाम करने का एलान किया गया। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते चक्काजाम का एलान पूरी नहीं हो, इसको लेकर मोर्चा ने गोपनीय ठोस रणनीति बनाई। जिसके चलते रोडवेज कर्मियों ने वर्कशॉप के गेट पर पहुंचने से पहले तीन बसें बेतरतीब तरीके से खड़ी करके बसों के निकलने का रास्ता रोक दिया। इसके बाद एकजुट होकर कर्मचारी तड़के 3:30 बजे वर्कशॉप के गेट पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। जिस पर पुलिस फोर्स ने आंदोलित कर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए आंदोलित कर्मियों को हटने का दबाव बनाया मगर बेतरतीब बसें खड़ी होने की वजह से कामयाब नहीं हो सके। मजबूरन चंडीगढ़ जाने के लिए गेट पर आई बस संख्या एचआर46डी-2864 को वापस वर्कशाप के अंदर खड़ा करवाना पड़ा। इसके बाद नौ बजे तक आंदोलित कर्मी वहीं धरने पर बैठक नारेबाजी करते रहे। इसके बाद स्टैंड पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, डिपो के जीएम दलबीर फौगाट का दावा है कि 77 बसों का संचालन किया है। सुबह वर्कशॉप से बसें नहीं निकली तो स्टैंड के बाहर खड़ी चार बसें चलवाई, जो चंडीगढ़, जयपुर व हिसार रवाना हुई। शाम तक 77 बसें दिल्ली, चंडीगढ़, हिसार, जयपुर, गुरुग्राम, महम व ग्रामीण रूटों पर चलाई हैं। ट्रैफिक मैनेजर नवीन ने बताया कि पहले से स्टैंड के बाहर इधर-उधर कुछ बसें खड़ी करवा दी थी। रात्रि प्रवास की बसें सुबह लौटकर आई। चूंकि बसें स्टैंड से निकली हैं, इसलिए इनका संचालन हुआ है। कोटा से सवारियां लेकर बस लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कार्य व ऑफिस का कामकाज रहा ठप
नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले निगम कर्मियों ने हड़ताल की। निगम के करीब 650 कर्मी सफाई कार्य से विरत रहे। वहीं, निगम कार्यालय का अधिकांश कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इस वजह से शहर के तमाम इलाकों में कूड़ा नहीं उठा, जो सड़कों पर बिखरता रहा। ऑफिस में कामकाज ठप होेने से जरूरी काम से आने वाले लोगों को परेशान होकर लौटना पड़ा। प्रधान संजय बिड़लान की अध्यक्षता में निगम परिसर में सभा हुई। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद हड़ताली कर्मी सर्व कर्मचारी संघ के जुलूस में शामिल हुए और लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन किया।
डाकघर मुख्यालय में कामकाज रहा ठप
डाक विभाग के कर्मियों की हड़ताल भी काफी प्रभारी रही। हड़ताली कर्मी सुबह ही कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, हड़ताल की वजह से डाकघर मुख्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। सुबह से अपने जरूरी काम कराने के लिए लाइनों में लगे लोगों को मजबूरन लौटना पड़ा।

स्टेशन पर जीआरपी ने सघन चेकिंग की
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते सोमवार को रेलवे स्टेशन पर काफी यात्री पहुंचे। इसके चलते जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के निर्देश पर टीम ने स्टेशन पर यात्रियों के सामन की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed