{"_id":"67e1af5ecf0172c101077629","slug":"roadways-buses-will-stop-at-every-village-stop-rohtak-news-c-198-1-rew1001-216903-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रत्येक गांव के स्टाप पर रुकेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रत्येक गांव के स्टाप पर रुकेंगी रोडवेज की बसें
Tue, 25 Mar 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 03रोडवेज डिपो में खड़ी बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रोडवेज और किलोमीटर स्कीम की बसें अब प्रत्येक गांव के स्टाप पर रुकेंगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से रूट चिह्नित किए जा रहे हैं। प्रत्येक स्टाप पर बसों के ठहराव से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
रोडवेज प्रशासन की योजना के अनुसार बस अड्डे से भरकर चलने वाली कम और लंबे रूट की हर बस अब प्रत्येक गांव के स्टॉप पर रुकेगी। ताकि संबंधित स्टाप पर कोई भी यात्री उतर सके या बस में सवार हो सके। कई बार यात्री अनजाने में लंबे रूट की बसों में बैठ जाते हैं, जो गांव के स्टाप पर नहीं रुकती है। जब गांव का स्टाप आने पर यात्री चालक से बस रोकने के लिए बोलते हैं तो चालक कई बार गुस्से में आकर बस को नहीं रोकते और यात्री को उसके स्टैंड से थोड़े आगे जाकर उतारते हैं ताकि यात्री फिर लंबे रूट की बस में सवार न हो सके।
ऐसा करने से अक्सर दुर्घटना हो जाती है। ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए अब रोडवेज प्रशासन ने नया प्लान बनाया है कि प्रत्येक बस लंबे रूट की हो या छोटे रूट की हर गांव के स्टॉप पर रुकती हुई जाएगी। सिर्फ जिले की सीमा के अंदर ही प्रत्येक गांव के स्टाप पर रुकेगी, जिले की सीमा खत्म होते ही फिर पाबंदी खत्म हो जाएगी। यानी फिर बस पहले की तरह सामान्य रूप में चलने लगेगी और अपने निर्धारित स्टाप पर ही रुकेगी।
विज्ञापन
इस वजह से लिया फैसला
इसी माह रोडवेज चालक की लापरवाही के कारण चलती बस से उतरते वक्त घायल पाल्हावास निवासी युवती की मौत हो गई थी। अनुष्का बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रही थी। परिवारजनों को पाल्हावास बस स्टैंड के पास चलती बस में अनुष्का के गिरने की सूचना मिली थी। परिवार जनों ने मौत की वजह चालक की लापरवाही बताई थी। रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके बाद रोडवेज प्रशासन हरकत में आया है।
-
वर्जन
प्रत्येक गांव के स्टाप पर रोजवेज बसों के ठहराव के लिए रूट चिह्नित किए जा रहे हैं। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।-प्रदीप कुमार, जीएम रोडवेज रेवाड़ी।