फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways buses made extra trips, private buses stood behind the bus stand and at the petrol pump

Rohtak News: रोडवेज बसों ने लगाए अतिरिक्त फेरे, बस स्टैंड के पीछे और पेट्रोल पंप पर खड़ी रहीं निजी बसें

Mon, 19 Aug 2024 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses made extra trips, private buses stood behind the bus stand and at the petrol pump
रोहतक। रक्षाबंधन पर सोमवार को भी अव्यवस्थाओं के बीच 32 हजार महिलाओं ने बच्चों सहित रोडवेज बसों में मुफ्त सफर किया। सहकारी समिति की बसों का सहयोग न मिलने के कारण रोडवेज की कई बसों को अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े। आलम यह रहा कि कई निजी बस अड्डे के पीछे और पेट्रोल पंप पर खड़ीं नजर आईं।
विज्ञापन

सुबह चार बजे ही बसों का संचालन शुरू हो गया था। 11 बजे तक बसों में अच्छी खासी भीड़ नजर आई। साढ़े 12 बजे के करीब बस अड्डे पर ज्यादा भीड़ नहीं दिखी, दोपहर बाद महिलाओं की संख्या बढ़ी। विभाग के मुताबिक पूरे दिन 184 बसों में 32 हजार महिलाओं ने सफर किया। शाम के समय पुरुष यात्रियों की संख्या भी बढ़ी।
विज्ञापन

झज्जर जा रही बस के परिचालक ने वसूला किराया
बस स्टैंड से सोमवार सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर झज्जर के लिए निजी बस रवाना हुई। दिल्ली बाईपास पार करते ही परिचालक ने सवारियों से किराया लेना शुरू किया। इनमें महिला भी शामिल थी। जब महिलाओं ने परिचालक से पूछा कि आज तो किराया माफ है, आप कैसे ले रहे हैं। इस पर परिचालक बोला-फ्री में बस चलाएंगे तो हम घर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे के पीछे व पेट्रोल पंप पर खड़ीं मिली निजी बस
परिवहन व्यवस्था की पड़ताल की गई तो दोपहर साढ़े 12 से एक बजे के बीच तीन प्राइवेट बस अड्डे के पीछे खड़ी थी, जबकि एक बस शीला बाईपास के नजदीक पुल के पास खड़ी थी।

आरटीए ने 25 बसों की जांच कर तीन के काटे चालान
आरटीए इंस्पेक्टर जसबीर नरवाल ने कहा कि विभाग की टीम ने सोमवार को 25 बसों की जांच की। इस दौरान तीन बसों में महिलाओं से किराया वसूला गया था। टीम ने किराया वापस करवा तीन बसों का एक-एक हजार रुपये का चालान किया।

रोडवेज की 184 बसें चलाई गईं, इनमें 32 हजार महिलाओं ने सफर किया। सहकारी समिति की एक से दो प्रतिशत बसें ही चली। सोमवार शाम के समय बसें आना शुरू हुईं।
-कुलदीप सिंह, मुख्य निरीक्षक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed