फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways buses going to Delhi returned from Peeragarhi

Rohtak News: पीरागढ़ी से लौटीं दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें

Fri, 14 Jul 2023 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses going to Delhi returned from Peeragarhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली में बाढ़ के पानी से हुए जलभराव के कारण रोहतक से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें वीरवार को पीरागढ़ी तक ही चलीं, जिससे कुछ यात्री हालात की जानकारी लेने के बाद घर की तरफ लौट गए। जिन यात्रियों को जरूरी काम से दिल्ली जाना था, वह हालात व पीरागढ़ी में जाम के चलते उन्हीं बसों में वापस ही रोहतक पहुंच गए। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। रूटीन में रोहतक डिपो से करीब 19 रोडवेज बसें दिल्ली जाती हैं। वीरवार को 10 बसें तो पीरागढ़ी और अन्य बसें करनाल बाईपास दिल्ली से लौट गई।
अंबाला की तरफ आई भारी बारिश व घग्गर नदी ओवरफ्लो होने से बाढ़ जैसे हालत बन गए। इससे बाढ़ के पानी को अलग-अलग नदियों में छोड़ा गया। यमुना नदी भी भारी बारिश के चलते उफान पर है, जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के काफी एरिया में जलभराव हो गया है। आईएसबीटी बस स्टैंड पर जलभराव होने के चलते बसें सिर्फ पीरागढ़ी तक ही गईं।
विज्ञापन

कुछ एरिया में मेट्रो लाइन भी बंद होने से लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर सिर्फ पीरागढ़ी तक ही वाहन जा पा रहे हैं। आसपास के लगते एरिया से भी आने-जाने वाले वाहनों से भारी जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीरागढ़ी से वापस मुड़ने के लिए लग रहे दो से ढाई घंटे
रोडवेज बस के परिचालक सुमित ने बताया कि दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को पीरागढ़ी से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके चलते तीन से चार किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी हुई है। टी प्वाइंट होने के कारण चारों तरफ से वाहनों का आवागमन है। रोहतक की तरफ वापस आने के लिए भी दो से ढाई घंटे लग रहे है। कुछ यात्री हालात को देखते हुए वापसी की टिकट लेकर रोहतक पहुंच रहे हैं।

बाढ़ के पानी से दिल्ली में हुए जलभराव से बसें सिर्फ पीरागढ़ी तक ही जा पा रही हैं। उससे आगे जाने भी नहीं दिया जा रहा है। यात्री हालात व बस से संबंधित जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर पहुंच रहे हैं।
- कुलदीप सिंह, यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed