{"_id":"62e4305b232aff14337ff8cb","slug":"roadways-bus-service-will-start-for-khatu-shyam-from-today-rohtakcity-news-rtk6537492143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खाटू श्याम के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खाटू श्याम के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
खाटू श्याम जाने वालों को शुक्रवार को रोडवेज विभाग ने बड़ा तोहफा दिया है। रोडवेज ने खाटू श्याम के लिए स्पेशल बस चलाई है। यह बस सुबह 11 बजे बस स्टैंड से रवाना होगी। रात में खाटू श्याम ठहरने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे वहां से वापस चलेगी। रोडवेड डिपो के एसएस जयवीर हुड्डा ने बताया कि शनिवार को रोडवेज महाप्रबंधक विकास नरवाल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहले खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को रेवाड़ी के रास्ते से वहां पहुंचते थे, जिस कारण करीब 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था।
13 नंबर टिकट खिड़की पर मिलेगा टिकट
खाटू श्याम जाने वाले यात्री सुबह 10 बजे से बस स्टैंड पर 13 नंबर टिकट खिड़की से टिकट खरीद सकेंगे। एक दिन में 52 यात्रियों का टिकट बुक किया जाएगा। रोहतक से खाटू श्याम का किराया करीब 330 रुपये होगा। भविष्य में इन जानकारियों में बदलाव हो सकता है।
यह रहेगा रूट
रोहतक से खाटू श्याम जाने के लिए बस को करीब 270 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। बस रोहतक से चलकर भिवानी, चिड़ावा, झुंझुनू, सीकर होते हुए खाटू श्याम पहुंचेगी। पहले सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को रेवाड़ी, नीमराना, कोटपूतली से होकर जाना पड़ता था। इससे रोहतक से खाटू श्याम की दूरी करीब 300 किलोमीटर हो जाती थी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने की थी परिवहन मंत्री से मांग
गत दिनों भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अपने जन्मदिन पर रोहतक पहुंचे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से रोहतक से खाटू श्याम रूट पर बस चलाने की मांग की थी। पूर्व मंत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार ने मांग को पूरी करते हुए बस चला दी है। लोग अप सीधे खाटू श्याम जा सकेंगे।