फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways bus collided with trolley while overtaking, 40 passengers left by force

ओवरटेक करते समय रोडवेज बस ट्रॉले से टकराई, बाल-बल बची 40 सवारी

Sat, 01 Oct 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with trolley while overtaking, 40 passengers left by force
रोहतक। भिवानी रोड पर शुक्रवार सुबह लाहली गांव के पास तेज गति से ओवरटेक कर रही रोडवेज बस ट्रॉले से टकरा गई। टक्कर में बस का कंडक्टर साइड का हिस्सा पूरी तरह उखड़ गया। 40 सवारियों की जान बाल-बाल गई। एक छात्रा के पैर में चोट आई। पुलिस का कहना है कि अभी किसी ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बलवान सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे भिवानी की तरफ से एक बस तेज गति से रोहतक की ओर जा रही थी। जब बस लाहली के पास पहुंची तो सामने ट्रॉला चल रहा था। बस चालक ने ट्रॉले को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी चक्कर में बस कंडक्टर के साइड का हिस्सा ट्रॉले के कोने से टकरा गई। धमाके के साथ बस रुकी। सवारियां घबराई हुई थी। एक छात्रा को ज्यादा चोट दिखाई दे रही थी। पहले छात्रा को पानी पिलवाया, इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर पीजीआई में पहुंचाया। बाकी 10 से 12 सवारियों को मामूली चोटें आई थी। कोई ज्यादा गंभीर नहीं था।
विज्ञापन

जीएम करें ऐसे बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई
प्रत्यक्षदर्शी बलवान सिंह ने रोडवेज जीएम से मांग कि लापरवाह बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्योंकि बस चालक ने 40 सवारियों की जान जोखिम में डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बस व ट्रॉले के बीच टक्कर की सूचना मिली थी, लेकिन किसी घायल ने कोई शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर अशोक कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed