{"_id":"67251762fe63cc5a3c032b36","slug":"roads-will-be-smooth-for-three-lakh-population-of-50-villages-rohtak-news-c-203-1-sroh1010-113044-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 50 गांवों की तीन लाख आबादी की सुगम होंगी राहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 50 गांवों की तीन लाख आबादी की सुगम होंगी राहें
Fri, 01 Nov 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ से अटेली सड़क मार्ग बदहाल अवस्था में--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले सात साल से बदहाल सड़कों के गड्ढों से परेशान 50 गांवों की करीब तीन लाख की आबादी को जल्द राहत की उम्मीद जगी है। महेंद्रगढ़ से अटेली तक 20 किलोमीटर व महेंद्रगढ़ से बवानियां सुंदरह तक के 12 किलोमीटर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका एस्टीमेट भेज दिया गया है। जिम्मेदारों का दावा है कि एक माह में स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद टेंडर व अन्य प्रक्रिया को मार्च माह तक पूरा कर निर्माण शुरू किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव से पूर्व ही विभाग की ओर से इसका एस्टीमेट भेजा गया था। लेकिन लोक सभा चुनावों की आचार संहिता लगने के कारण इसकी प्रक्रिया रुक गई थी। लेकिन अब विभाग की ओर से इन दोनों सड़क मार्गों के निर्माण की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ से दोनों जिलों की चार विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ते हैं मार्ग
दो जिलों की चार विधानसभा क्षेत्र की 50 से अधिक गांवों की आबादी को जोड़ने वाले यह दोनों ही सड़क मार्ग मुख्य हैं। हालांकि बार-बार इन दोनों मार्गों की चौड़ाई 18 फीट से बढ़कर 25 कर फोरलेन बनाने की मांग भी क्षेत्र के लोगों द्वारा उठाई गई थी। सात साल पहले बनाई गई महेंद्रगढ़ अटेली सड़क मार्ग 20 किलोमीटर दूरी में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस मार्ग पर चामधेड़ा, जासावास, ऊंची भांडोर, भालखी, दौंगड़ा, सीहमा, कलवाड़ी, सिलारपुर, गुजरवास, कटकैई गांवों की बड़ी आबादी है। वहीं, बवानियां सुंदरह रोड भी लंबे समय से बदहाल है। महेंद्रगढ़ से वाया डुलाना, मेघनवास चौक, खेड़ा, बवानियां, सुंदरह, भोजवास, गोमला, नांगल मोहनपुर, भैरू का बास, कुंड सहित 50 गांवों के ग्रामीणों के आवागमन के लिए सुगम है। अब यह सड़कें पूरी तरह से बदहाल हो चुकी हैं।
152डी, एनएच-11, मनेठी एम्स से सीधा हो सकेगा जुड़ाव
महेंद्रगढ़ शहर का पूर्व दिशा से भी राजस्थान तक सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इस मार्ग का 152डी, राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर कुंड के पास, कैंटर डिपो राजस्थान राज्य के काठूवास व मनेठी में बनने वाले एम्स से सीधा जुड़ाव होगा। इसके साथ ही बावल, नीमराणा सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्र से सीधा जुड़ाव होगा। वर्तमान में यह सड़क 18 फीट का है और यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा इन दोनों मार्गों के निर्माण के लिए एस्टीमेट मांगा गया था। विभाग की ओर से एस्टीमेट भेजा जा चुका है तथा इसी माह में स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति के एक माह बाद सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मार्च माह तक दोनों सड़कों का निर्माण पूरा किया जाएगा।
-- - कृष्ण कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।