फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roads will be constructed in the municipal corporation area with an expenditure of Rs 6 crore.

Rohtak News: नगर निगम क्षेत्र में 6 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें

Sun, 08 Mar 2026 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Roads will be constructed in the municipal corporation area with an expenditure of Rs 6 crore.
34-नारियल फोड़कर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के निर्माण का शुभारंभ करते मेयर रामअवतार वाल्मीकि
रोहतक। नगर निगम क्षेत्र में 6 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने रविवार को नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वाल्मीकि ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का सुधारीकरण एवं निर्माण कार्य हाेंगे जिनका शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

जिन विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है उनमें सेक्टर-1 एवं सेक्टर-14 की सड़कों के सुधारीकरण पर लगभग 1.70 करोड़ रुपये की लागत व्यय की जाएगी। ओमेक्स सिटी से मस्तनाथ रोड तक सड़क निर्माण कार्य पर लगभग 1.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-3 की सड़कों के सुधारीकरण पर लगभग 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे जबकि सेक्टर-3 पॉलीक्लीनिक रोड के निर्माण कार्य पर 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
---------------
गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान
नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि निगम अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि सभी निर्माण निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं व निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर नगर निगम कार्यकारी अभियंता योगराज छिकारा, सहायक अभियंता शांत सुहाग व मनदीप, वार्ड सदस्य बिजेंद्र हुड्डा, परीक्षित देशवाल, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed