फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roads opened on both sides on Sector-9 mode, relief received

Rohtak News: सेक्टर-9 मोड पर दोनों तरफ खोले गए रास्ते, मिली राहत

Sat, 30 Mar 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roads opened on both sides on Sector-9 mode, relief received
बहादुरगढ़। किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के दौरान 13 फरवरी से सेक्टर-9 मोड़ पर की गई बैरिकेडिंग को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है। बैरिकेडिंग हटने के बाद शहरवासियों के साथ-साथ अन्य जिलों से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग को बहादुरगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले दिनों 10-10 फुट का रास्ता खोला गया था। अब 25-25 फुट रास्ता चौड़ा कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को दिल्ली आवागमन करने में काफी राहत मिली है। अन्यथा सेक्टर-9 मोड़ पर भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती थी। शुक्रवार को बैरिकेड हटने के बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हो गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

13 फरवरी को पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था। उन्हें रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाए गए थे और बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर जिला प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी। कुछ समय बाद इसे 10 फुट हटा दिया गया था। इसकी वजह से यहां जाम की स्थिति बन रही थी। अब प्रशासन 25-25 फुट दोनों रास्तों का खोला है। जिससे सभी यात्रियों को सुगम गति का लाभ मिलेगा। फुटवियर पार्क एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा ने बताया कि इससे पहले टीकरी बार्डर पर भी दोनों तरफ दो-दो लेन का रास्ता खुलवाया गया था। रास्ता बंद होने और संकरा होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी यहां के उद्योगपतियों को हो रही थी। बीसीसीआई के अध्यक्ष सुभाष जग्गा, विकास सोनी ने एसपी अर्पित जैन, डीसीपी मयंक मिश्रा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed