फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Road shrunk due to encroachment, administration indifferent

Rohtak News: अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़क, प्रशासन उदासीन

Thu, 29 Feb 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 29 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Road shrunk due to encroachment, administration indifferent
कलानौर। रोहतक-भिवानी मार्ग अतिक्रमण के चलते सिकुड़ता जा रहा है। नया बस स्टैंड से लेकर गुढ़ान मोड़ तक रेहड़ी और फडी लगाने वालों ने कब्जा किया हुआ है। वही सब्जी मंडी और दुकानदारों ने भी बाहर रोड़ पर ही अपनी दुकानें सजा रखी हैं।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड पर स्थित बैठने की सीट का तो आलम यह है कि फलों की रेहड़ी लगाने वालों ने ही कब्जा कर रखा है। रोज यहां से गुजरने वाले नपा कर्मचारियों व अधिकारियों भी अपना मुंह फेर कर निकल जाते हैं। वैसे तो नपा कर्मचारी दिखावे के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती रहती है किंतु पिछले 10 सालों से अतिक्रमण को कम करने में कोई खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन



सरकारी जमीन पर कारोबार के लिए देना होता है किराया


फुटपाथियों को सरकारी जमीन पर कारोबार करने के बदले स्थायी दुकानदारों द्वारा 3 से 10 हजार रुपए किराया देना पड़ रहा है। ऐसे में ठेला व फड़ लगाने वालों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लोगों का आरोप है नगर पालिका (नपा) और आला अधिकारियों को इसकी जानकारी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करते। वहीं रोज सुबह से रोहतक भिवानी मार्ग टू-लेन पर दोनों तरफ से ठेले खड़े हो जाते हैं। इससे प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। सफेद पट्टी व फुटपाथ तो शायद ही राहगीरों कभी देखने को मिलें हो। इसके साथ ही अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिलता है। पुराने बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस चौकी में बैठे पुलिसकर्मी भी इस अतिक्रमण को रोकने में कामयाब नहीं हुए हैं। जब कोई हादसा होता है तब पुलिसकर्मी भीड़ और जाम की स्थिति को रोकने के लिए मौके पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

समय समय पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नपा की ओर कारवाई की जाती है। फिलहाल टीम गठित कर रोड़ को जाम मुक्त कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

प्रदीप जैन
नपा सचिव, कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed