फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Road roller accident in Sonipat... They were going to celebrate the birth of their son after Diwali, but now mourning prevails.

Rohtak News: संशो...सोनीपत में रोड रोलर हादसा... दिवाली बाद मनाने वाले थे बेटे के जन्म का जश्न, अब छाया मातम

Sun, 12 Oct 2025 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Road roller accident in Sonipat... They were going to celebrate the birth of their son after Diwali, but now mourning prevails.
51. सोनीपत में हादसे में मारे गए सोमबीर। फाइल फोटो
नोट : कई जानकारी अपडेट की गई है।
विज्ञापन

गांव घिलौड़ में आज चारों युवकों का होगा अंतिम संस्कार
रोहतक। घर में 15 दिन पहले ही बेटे की किलकारी गूंजी थी। बेटी के बाद बेटे का जन्म हुआ था तो परिवार में खुशी भी ज्यादा थी। सवा महीना होने पर दिवाली बाद बेटे के जन्म पर बड़ा जश्न मनाने की तैयारी चल रही थी। इससे पहले ही सब चला गया। यह कहते ही रोहतक के कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) बलवान रंगा फफक पड़े।
घिलौड़ निवासी बलवान रंगा ने बताया कि वह मूल रूप से जिले के घिलाैड़ गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गोहाना रोड स्थित वनसिटी में रहता है। उनके दो बेटों में 29 वर्षीय सोमबीर बड़ा था। वह गांव में ही इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने का काम करता था। इसी सिलसिले में वह शनिवार शाम करीब 4 बजे काम के सिलसिले में गांव के ही अपने परिवार के तीन अन्य लड़कों के साथ कारोबार के सिलसिले में गए थे।
विज्ञापन

बलवान रंगा ने बताया कि पार्टी से मिलने के बाद गोहाना की ओर से लौट रहे थे। रास्ते में बरोदा क्षेत्र थाने में रुखी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे गलत ढंग से रोड रोलर खड़ा था। इससे उनकी तेज रफ्तार कार रोड रोलर में घुस गई। इसमें उनके बेटे सोमबीर समेत चार युवकों की भी मौत हो गई। रविवार को पैतृक गांव घिलौड़ में चारों का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर की एक बेटी दो साल की व 15 दिन का बेटा है। बेटे का पिता बनने पर सोमबीर बेहद खुश थे। वह बच्चों को लेकर कई तरह के सपने संजो रहे थे। बेटा-बेटी को पढ़ा-लिखाकर बड़ा अफसर बनाना चाहते थे।

बलवान रंगा ने बताया कि हमें क्या पता था यह खुशी इतनी जल्दी गम में बदल जाएगी। एक सहारा आया तो दूसरा चला गया। यही नहीं, परिवार का हर सदस्य सदमे में है। सोमबीर समेत इस परिवार के चार युवा हादसे का शिकार हुए हैं। त्योहार पर इससे बड़ा दुख और नहीं हो सकता। हमारा तो सब कुछ ही चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed