फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   road jam by inld workers

पुलिस सुरक्षा तोड़ इनेलो ने घेरा सीएम आवास

Thu, 19 Dec 2013 11:02 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
road jam by inld workers
एचसीएस भर्ती में गोलमाल का आरोप लगाते हुए इनेलो कार्यकर्ताओं ने वीरवार को सीएम आवास के पास जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


मेडिकल मोड़ पर लगाए गए बेरीकेड को तोड़कर प्रदर्शनकारियों ने सीएम आवास पर लगभग एक घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। बाद में इनेलो कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और भर्तियों में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि पिछले एक माह में सीएम आवास को घेरने के लिए कई बार कर्मचारियों के प्रदर्शन हुए, लेकिन हर बार पुलिस ने बेरीकेड्स को नहीं तोड़ने दिया, लेकिन इनेलो कार्यकर्ताओं के सामने पुलिस बल कुछ नहीं कर सका।
विज्ञापन



इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में वीरवार दोपहर दो बजे काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मेडिकल मोड़ पर एकत्रित हुए। दुष्यंत  ने कहा कि एचसीएस में मुख्यमंत्री के नजदीकियों को भर्ती किया गया है, जबकि योग्य अभ्यर्थियों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। इस भर्ती घोटाले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बेरीकेड लगाकर रोक लिया। तीखी झड़प के बाद प्रदर्शनकारी बेरीकेड हटाकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे तक इनेलो कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब एक घंटे तक प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के सामने डटे रहे, जिसके चलते पावर हाउस चौक से लेकर डी-पार्क तक जाम लग गया। बाद में अतिरिक्त उपायुक्त आरसी बिधान मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। प्रदर्शनकारियों में सतीश नांदल, राजीव खुराना, धर्मपाल मकडौली, बलवान सुहाग, कृष्ण कौशिक, उमेश देवी, संदीप, नफे सिंह, राजेश सैनी, सतीश फरमाना, बलराम मकडौली, डॉ. प्रेम सिंह, जगदीश, जितेंद्र बल्हारा, संजय बल्हारा और प्रदीप देशवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

सरकार बनने पर कराएंगे जांच : दुष्यंत
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर एचसीएस भर्ती मामले की जांच कराई जाएगी और जो जांच में दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चौटाला ने कहा कि एचसीएस भर्ती मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।


नहीं चली वाटर कैनन, पुलिस दिखी लचर
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन को शुरू किया, परंतु कुछ ही सेकेंड में उसने पानी फेंकना बंद कर दिया। पुलिसकर्मियों को भी यह आभास नहीं था कि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच जाएंगे, जिसके चलते सुरक्षा पुख्ता नहीं की गई थी। हालांकि गुप्तचर विभाग ने पहले से ही जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत करा दिया था। इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed