{"_id":"66c8b77e305b4eae77039deb","slug":"road-construction-work-started-till-sasrauli-via-birohad-kaliyawas-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-113081-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सासरौली वाया बिरोहड कालियावास तक सड़क निर्माण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सासरौली वाया बिरोहड कालियावास तक सड़क निर्माण का काम शुरू
Fri, 23 Aug 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 23 Aug 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
23jjrp35 साल्हावास। क्षेत्र के गांव सासरौली वाया बिरोहड कालियावास सड़क मार्ग का काम हुआ शुरू।स
साल्हावास। क्षेत्र के गांव सासरौली वाया बिरोहड कालियावास तक सड़क का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इस सड़क के लिए अनुबंधित राशि 4.69 करोड़ है। इस सड़क को बनवाने के लिए काफी प्रयास ग्रामीणों ने किए थे। भाजपा नेता डॉ. राकेश ने अच्छी सड़क बनाने के लिए ठेकेदार को दिशा-निर्देश भी दिए।
काफी समय के बाद इस रोड को बनाने का काम शुरू हुआ है। इससे ग्रामीणों में खुशी है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस रोड को बनाने के लिए वह धरना, प्रदर्शन भी किए है। विधायक गीता भुक्कल भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठा चुकी हैं। सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र सहरावत ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए कई दिनों तक धरना प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसमें सत्ता पक्ष व विपक्ष स्थानीय नेताओं के अलावा सीएम ओएसडी जवाहर यादव व अजय चौटाला स्थानीय विधायक आदि पहुंचे थे। सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था।
गौरतलब है कि इस सड़क का टेंडर आचार संहिता से पहले ही लगा दिया गया था और काम युद्ध स्तर पर होने की बात ठेकेदार की ओर से कही गई है। जयप्रकाश सहरावत ने बताया कि आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती थीं। इस अवसर पर बलराज राजपाल जयवीर, सुनील, सुरेश सुनील सहरावत, भरपूर सिंह, अतर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन
सासरौली वाया बिरोहड-कालियावास सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया आचार संहिता से पहले पूरी हो चुकी थी और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम भी अलॉट हो चुका था। आचार संहिता के दौरान नया टेंडर नहीं लग सकता, लेकिन जो टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है उसमें काम करवाया जा सकता है।-आशीष मोर, कनिष्ठ अभियंता, लोकनिर्माण विभाग झज्जर