फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Road construction taking place where there is no need

Rohtak News: जहां जरूरत ही नहीं वहां हो रहा सड़क निर्माण

Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Road construction taking place where there is no need
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सुखपुरा चौक से वीटा प्लांट तक बन रही सड़क से स्थानीय लोग नाराज हैं। आरोप है कि जहां पर सड़क बनाने की जरूरत है, वहां पर निर्माण नहीं हो रहा है। सड़क के साथ लगते राजेंद्र नगर व सूर्य नगर में गलियों का निर्माण न होने से लोगों का जीना दूभर हो चुका है। सड़कें टूटने से उनसे रोड़ियां बाहर निकली हुई हैं। गलियों में छोटे बच्चे साइकिल से आते जाते हैं, तो वह गिरने से चोटिल हो रहे हैं। प्रशासन को इस बारे में अवगत करवाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सुखपुरा चौक से वीटा प्लांट तक नई सड़क बनाई जा रही है। जबकि लोगों का कहना है कि यहां सड़क बनाने की जरूरत ही नहीं है, यहां पहले जो सड़क बनी हुई है, वह पूरी तरह से ठीक है। उसी के ऊपर से नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से गलत किया जा रहा है। सूर्य नगर निवासी जयपाल, अजय, पूर्ण सिंह, रमेश व अन्य ने कहा कि सुखपुरा चौक के साथ में सूर्य नगर में पिछले कुछ महीनों से गलियां पूरी तरह से टूट चुकी है। प्रशासन को यहां के निर्माण के लिए बहुत बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। बारिश के मौसम में भी यहां गलियों में पानी भरने से लोगों के आवागमन में दिक्कत आती है। कुछ गलियों के टूटने से भय के माहौल में लोग आवागमन करते हैं। लोगों की मांग है कि पहले टूटी गलियों का निर्माण हो सड़क अभी नई बनाने की जरूरत है ही नहीं।

जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रीवेंस बैठक में करेंगे शिकायत
राजेंद्र नगर निवासी धमेंद्र सिंह का कहना है कि जब सड़क बनाने की जरूरत ही नहीं तो क्यों उस पर तारकोल डालकर उसे बनाया जा रहा है। जहां पर निर्माण की जरूरत है वहां पर निर्माण पहले किया जाना चाहिए ताकि आमजन को जल्द सुविधा मिले और आने जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन से अपील भी की है कि सड़क निर्माण के बाद गलियों के निर्माण की तरफ भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


पहले इस सड़क का निर्माण 2019 में किया गया था। पूरी गुणवत्ता के साथ इसका निर्माण करवाया जा रहा है। कुछ जगहों पर सड़क टूटी हुई भी थी, जिसका अच्छे से निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुखबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed