फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Road construction starts along the elevated railway track, 14 colonies will benefit

Rohtak News: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ सड़क निर्माण शुरू, 14 कॉलोनियों को मिलेगा लाभ

Tue, 01 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road construction starts along the elevated railway track, 14 colonies will benefit
रोहतक। शहर के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ सड़क निर्माण का इंतजार आखिर समाप्त हुआ। सोमवार को पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ने सड़क निर्माण शुरू कर दिया। विभाग 21 करोड़ रुपये की लागत से 3790 मीटर लंबी व 5.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाएगा। सड़क बनने से न केवल 14 कॉलोनियों को सीधा लाभ होगा, बल्कि नए बाजार भी विकसित होंगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार व रेलवे ने मिलकर 315 करोड़ की लागत से रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर 3.8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया है। अब रेलवे ट्रैक के साथ-साथ 3790 मीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसका काम शुरू हो गया है। यह सड़क चिन्योट कॉलोनी से शुरू होकर सेक्टर-6 तक जाएगी। इससे शहर के 50,000 से अधिक लोगों को सीधा लाभ होगा। गांधी कैंप, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सुभाष नगर, किशनपुरा, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर, कबीर कॉलोनी, विशाल नगर, सेक्टर-5 और सेक्टर-6 सहित 14 कालोनियों में नए बाजार विकसित होंगे।
विज्ञापन


साथ ही आउटर गोहाना बाईपास, बस स्टैंड रोड, सोनीपत रोड, दिल्ली रोड व झज्जर रोड को आपस में जोड़ा जा सकेगा। दावा किया जा रहा है कि 3.8 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक देश का पहला ट्रैक है। इसे रेल मंत्रालय की ओर से 315 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें से 225 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। यह सड़क तारकोल से बनाई जाएगी। जल्दी ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
अरुण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed