फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Road construction on the eastern side stuck, commercial compensation not decided

Rohtak News: पूर्वी दिशा की सड़क निर्माण अटका, व्यावसायिक मुआवजा तय नहीं

Fri, 17 Jan 2025 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Road construction on the eastern side stuck, commercial compensation not decided
रोहतक। एलिवेटेड ट्रैक के साथ-साथ पूर्व दिशा में नगर निगम की ओर से 2.51 करोड़ की लागत से 1.7 किलोमीटर लंबी व 15 फीट चौड़ी बनाई जाने वाली सड़क कागजों से बाहर नहीं आ सकी है। व्यावसायिक मुआवजा तय न होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वीरवार को निगम आयुक्त ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्टेटस रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पिछले साल एलिवेटेड ट्रैक के साथ-साथ डबल फाटक से राजीव गांधी स्टेडियम तक 3.8 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 21 करोड़ का बजट मंजूर किया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया। साथ ही रेलवे लाइन की पटरी उखड़ने के बाद पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) सड़क निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है। जबकि एलिवेटेड ट्रैक की पूर्व दिशा में नगर निगम की तरफ से बजरंग भवन से लेकर झज्जर रोड स्थित डबल फाटक तक 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण किया जाना है। वीरवार को निगम आयुक्त धर्मेंद्र ने इंजीनियरिंग ब्रांच के एमई मनदीप धनखड़ व एमई सुनील कुमार से स्टेटस रिपोर्ट ली। पता चला कि अभी तक प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। इस कारण मकान नहीं तोड़े गए हैं। मकान टूटने के बाद ही सड़क निर्माण कार्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed