{"_id":"6a14a03ac28e5f5d090bbbb6","slug":"road-construction-in-bhalaut-is-moving-at-a-snails-pace-with-traffic-jams-plaguing-the-rohtak-sonipat-road-rohtak-news-c-17-roh1019-861830-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भालौठ में सड़क निर्माण की रफ्तार कछुआ चाल, रोहतक-सोनीपत रोड पर जाम से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भालौठ में सड़क निर्माण की रफ्तार कछुआ चाल, रोहतक-सोनीपत रोड पर जाम से बेहाल
विज्ञापन
10-गौरव जांगड़ा, भालौठ।
रोहित राठौर
रोहतक। भालौठ में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की ढील से हालात बद से बदतर हो गए हैं। रोहतक-सोनीपत रोड का निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। फरवरी-मार्च में खोदी गई सड़क अब तक नहीं बन पाई। अधूरी सड़क व वन-वे होने से दिनभर जाम लगता है ओर राहगीर और दुकानदार परेशान हैं।
भालौठ से गुजरने वाले रोहतक-सोनीपत रोड पर सफर करना किसी सजा से कम नहीं है। पीडब्ल्यूडी की ओर से रोहतक-सोनीपत रोड पर करीब 25 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है लेकिन निर्माण कार्य में लगातार ढील बरती जा रही है।
विभाग ने फरवरी-मार्च में सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोद दी थी। मुख्य स्टैंड पर सड़क 400 मीटर में वन-वे हो जाती है। मजदूरों की ओर से धीमा काम किया जा रहा है। 5 महीने बीत गए लेकिन मगर सड़क पर दोबारा आरसीसी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
खराब सड़क का सबसे बुरा असर दुकानदारों पर पड़ा है। दुकानदारों ने कहा कि सड़क किनारे बनी दुकानों के आगे दिनभर धूल उड़ती है। ग्राहक तंग व जाम को देखकर रुकते ही नहीं। दुकानों में रखा सामान धूल से खराब हो रहा है।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों की बिक्री आधी रह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। मौके पर काम करने कोई नहीं आता। फरवरी-मार्च में खोदी गई सड़क अक्तूबर तक भी वैसी ही पड़ी है। निर्माण कार्य तेजी से नहीं हो रहा।
-- -- -- --
राज्य राजमार्ग पर सोनीपत-दिल्ली के वाहनों का होता है आवागमन
रोहतक-सोनीपत रोड मार्ग राज्य राजमार्ग है। यह भालौठ गांव के अंदर से ही गुजरता है। अन्य कोई रास्ता नहीं है। रोहतक से सोनीपत, दिल्ली व अन्य मार्गों पर जाने वाला सारा ट्रैफिक इसी रोड से गुजरता है। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
सड़क खुदी होने के कारण यहां रोजाना लंबा जाम लगता है। सुबह-शाम बसें, एंबुलेंस और निजी वाहन घंटों फंसे रहते हैं। ग्रामीणों को 10 मिनट का सफर एक घंटे में तय करना पड़ रहा है।
-- -- -- --
वर्जन
रोहतक-सोनीपत रोड पर ट्रैफिक अधिक है। बोहर और भालौठ में लेबर रात को काम कर रही है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पाकस्मा मोड़ व बोहर पुल के पास भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध बोर्ड लगाया गया है। -अरुण कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
-- -- -- -- -
फोटो : 04
रोहतक-सोनीपत रोड पर ट्रैफिक अधिक है। इस कारण जाम की समस्या अधिक रहती है। हालांकि, गांव में विकास कार्य हो रहा है। इससे लोगों को अधिक दिक्कत नहीं होनी चाहिए। -विकास, भालौठ।
-- -- -- -- -
फोटो : 05
जाम के कारण मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। नौकरी व व्यवसाय वाले लोग रोज लेट हो रहे हैं। रात में वन-वे होने से गड्ढों के कारण हादसे का डर बना रहता है। -सत्यवान चौकीदार, भालौठ।
-- -- -- -- -
फोटो : 06
मेरी दुकान मेन रोड पर है। धूल से सारा सामान खराब हो गया। ग्राहक गाड़ी रोकते ही नहीं। बिक्री 70 फीसदी घट गई है। आम आदमी पूरी तरह से परेशान है। -रणबीर दुकानदार, भालौठ।
-- -- -- -
फोटो : 07
यह राज्य राजमार्ग है। दिल्ली-सोनीपत के ट्रक रात दिन चलते हैं। टूटी सड़क पर रोज एक्सीडेंट का डर रहता है। पिछले हफ्ते एक बाइक वाला गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। रात में तो लाइट भी नहीं है। -रविंद्र दुकानदार, भालौठ।
-- -- --
फोटो : 08
भालौठ से रोहतक जाने में पहले 15 मिनट लगते थे। अब एक घंटे से कम नहीं लगता। सवारियां का बसों व ऑटों में बैठकर बुरा हाल हो जाता है। लोगों की कमाई तो चौपट हो रही है। -रामकुमार फौजी, भालौठ।
-- -- --
फोटो : 09
हमने कई बार पीडब्ल्यूडी को अवगत करवाकर शिकायत दी। लेबर की समस्या है लेबर रात को 10 फीट काम करके भाग जाती है। समस्या इतनी है कि जलघर के पास हादसे की आशंका रहती है। -करतार सिंह, भालौठ।
-- -- -- -
फोटो : 10
मैं चंडीगढ़ से जब गांव आया तो देखा गांव में सड़क निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान मार्ग वन-वे किया गया है। जाम के कारण 40 मिनट तक परेशान होकर घर पहुंचना पड़ा। -गौरव जांगड़ा, भालौठ।