फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Road blocked for three hours, drivers, school children troubled

Rohtak News: तीन घंटे सड़क जाम, वाहन चालक, स्कूली बच्चे परेशान

Fri, 25 Jul 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 25 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Road blocked for three hours, drivers, school children troubled
12-लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते अनुबं​धित कर्मचारी व किसान संगठन के सदस्य। संवाद
रोहतक। महिला किसान नेता की कार का घेराव करने वाले ठेका कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं करने का मामला सड़क पर आ गया है। अनुबंधित कर्मचारियों व किसान संगठन ने वीरवार को लघु सचिवालय के बाहर तीन घंटे तक सड़क जाम की।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष कुमार व एएसपी वाईवीआर शशि शेखर से मुलाकात कर रास्ता रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दो दिन पहले अनुबंधित कर्मचारियों के मामले में उपायुक्त से मिलकर लौट रहीं भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा का घेराव किया गया था।
विज्ञापन

ठेका कर्मचारियों ने उनकी कार रोककर विरोध किया था। इस मामले में केस दर्ज नहीं करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार को सड़क पर उतरना पड़ा। लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे रहे। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर किसान संगठनों व कर्मचारियों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed