फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ritouli Gang War: 4 murders in 6 years, one gangster fled to America and the other is in jail

रिटौली गैंगवार : 6 साल में 4 हत्याएं, एक गैंगस्टर भागा अमेरिका तो दूसरा है जेल में

Mon, 02 Jun 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 02 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ritouli Gang War: 4 murders in 6 years, one gangster fled to America and the other is in jail
विज्ञापन


रोहतक। रिटौली गांव में रविवार सुबह अनिल की हत्या से तीन साल से चली आ रही शांति फिर भंग हो गई। पिछले 6 साल से चली आ रही गैंगवार में अब 4 हत्याएं हो चुकी हैं। गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ 2022 में भारत से भागकर अमेरिका चला गया था, वह वहीं से बैठकर गैंग चला रहा है, दूसरी तरफ गैंगस्टर अंकित उर्फ बाबा सोनीपत जेल में बंद है। उसका भाई सन्नी जरूर बाहर है।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, भाऊ को झगड़े के एक मामले में 2019 में हिरासत में लिया गया था। बाद में वह बोस्टल जेल से फरार हो गया। इसके बाद वह पुलिस के हाथ नहीं आया। 2022 में उसने फर्जी नाम, पता, जाली कागजात का प्रयोग कर धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाया और विदेश फरार हो गया।
विज्ञापन

पहले बताया गया कि वह पुर्तगाल में हैं। अब पता चला है कि वह अमेरिका में बैठकर गैंग चला रहा है। उसके खिलाफ रोहतक में हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधड़ी व रंगदारी मांगने के पहले से 10 केस दर्ज हैं। वहीं, झज्जर में सात व दिल्ली में एक अन्य आपराधिक केस में भी भाऊ वांछित है। भाऊ नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग से जुड़ा है। अंकित के चाचा की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर भाऊ के नाम से बनी आईडी से वारदात का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर अंकित उर्फ बाबा पर भी दर्ज हैं कई केस
दूसरी गैंग का सरगना अंकित पर 2016 में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया था। जमानत पर आने के बाद 2018 में उस पर मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ। फरवरी 2022 में हत्या के प्रयास, मार्च 2022 में हत्या का केस दर्ज किया गया। साल 2023 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके भाई सन्नी के खिलाफ झज्जर के सदर थाने में 2021 में मारपीट व धमकी, दिसंबर 2021 में बेरी थाने में जानलेवा हमले, जनवरी 2021 में आर्म्स एक्ट, मार्च 2022 में शिवाजी कॉलोनी थाना रोहतक में हत्या का केस दर्ज हुआ था। सन्नी जेल से बाहर आ चुका है।
....
रिटौली गांव में अब तक हुईं हत्याएं
2 मार्च 2022 : भाऊ के परिवार के युवक 22 वर्षीय रोहित की गोली मारकर हत्या हुई थी। वारदात करके भाग रहे गांव निवासी राजेंद्र उर्फ माडू ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड में अंकित उर्फ बाबा सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ।

5 मार्च 2022 : गांव के बस चालक हंसराज उर्फ हंसे ठेकेदार की गांव के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप हिमांशु उर्फ भाऊ, उसके साथी अंकित उर्फ चुचु, सुशील उर्फ सीले व अन्य पर लगा। अब अंकित के परिवार में चाचा अनिल की गोली मारकर हत्या की गई है। इसमें परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस भाऊ गैंग का हाथ मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article