{"_id":"623b85712af46d40ac32825e","slug":"ritika-of-mkjk-and-ashish-of-jat-college-became-the-best-judoka-rohtak-news-rtk64187155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकेजेके की रितिका व जाट कॉलेज का आशीष बने बेस्ट जूडोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकेजेके की रितिका व जाट कॉलेज का आशीष बने बेस्ट जूडोका
विज्ञापन
एमकेजेके कॉलेज में राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप के महिला वर्ग में विजेता एमकेजेके कॉलेज की टीम ?
एमकेजेके कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय जूडो चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हुई। यहां पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय कनीना 25 अंकों के साथ प्रथम, जाट कॉलेज 22 अंकों के साथ द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय सांपला 19 अंक लेकर तृतीय रहा। महिला वर्ग में 30 अंकों के साथ एमकेजेके कॉलेज प्रथम, हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत 12 अंक लेकर द्वितीय व वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक 11 अंकों के साथ तृतीय रहा। महिला वर्ग में बेस्ट जूडोका एमकेजेके कॉलेज की रितिका व पुरुष वर्ग में बेस्ट जूडोका जाट कॉलेज का आशीष रहा। इन दोनों खिलाड़ियों ने दो भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल व जूडो खेल के भीम अवॉर्डी मंजीत नांदल रहे। एमडीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरपी गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। बुधवार के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने 63 किलोग्राम भार वर्ग की बाउट के साथ शुरू कराई। इसमें एमकेजेके कॉलेज की रितिका ने प्रथम प्राप्त किया। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रोहतक की बिंदु द्वितीय व हिंदू कॉलेज सोनीपत की तृप्ता तृतीय रही।
प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के व खेलों में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए प्राचार्य को इसका श्रेय दिया। विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को फिटनेस के गुर बताए।
विज्ञापन
जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। डॉ. मुकेश गोयत ने आयोजन सचिव की भूमिका निभाई। डॉ. बसंत ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई। डॉ. कुसुम लता, डॉ. रेखा, मनीषा सैनी, मनीषा हुड्डा, संगीता ने टेक्निकल कमेटी की भूमिका निभाई। डॉ. सोफिया, मोना, रेखा ने मंच संचालन का कार्य संभाला। इस मौके पर डॉ. अनिल, कमलेश, शिवानी, अनूप राठी, डॉ. जयपाल व विभिन्न टीमों के कोच और मैनेजर उपस्थित रहे।