फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rithal case: File of girl's death closed, police did not find evidence of murder

रिठाल केस : युवती की मौत की फाइल बंद, पुलिस को नहीं मिले हत्या के सबूत

Sun, 03 Sep 2023 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rithal case: File of girl's death closed, police did not find evidence of murder
रोहतक। करीब साढ़े तीन माह पहले रिठाल गांव में 22 वर्षीय विवाहित युवती की मौत मामले की फाइल बंद हो गई है, क्योंकि पुलिस को हत्या का कोई सबूत नहीं मिल सका। सोशल मीडिया पर आकर परिजनों पर हत्या का आरोप लगाने वाला युवक भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक मई 2023 में पुलिस को सूचना मिली कि रिठाल नरवाल गांव में एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम व पुलिस को सूचना के अंतिम संस्कार कर दिया है। डीएसपी के नेतृत्व में सदर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज की मौजूदगी में चिता को खंगाला। चिता से केवल हड्डी ही मिल सकी थी। इसके पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कहा कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोप लगाने वाले युवक को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया
इसी बीच गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर बयान दिया कि मरने से पहले युवती ने उसे कॉल करके जान का खतरा बताया था। उसके परिजनों ने ही उसकी हत्या की है। मामले को लेकर काफी विवाद हुआ। गांव की पंचायत रोहतक पहुंची और डीएसपी विवेक कुंडू से मुलाकात की। बताया कि लड़की ने आत्महत्या की है। आरोप लगाने वाला लड़का बेवजह परिवार को परेशान कर रहा है। इसी बीच सीआईए पुलिस ने आरोप लगाने वाले लड़के मोनू को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि उस केस में उसको जमानत मिल गई थी। वहीं, एसपी ने युवती की मौत की जांच डीएसपी सांपला को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे लगे कि लड़की की हत्या की गई है। ऐसे में फाइल को बंद कर दिया गया है।
राकेश कुमार, डीएसपी सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed