फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rishi won bronze in Under-17 Arnis World Championship

Rohtak News: अंडर-17 अर्निस वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऋषि ने जीता कांस्य

Mon, 05 Aug 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 05 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Rishi won bronze in Under-17 Arnis World Championship
झज्जर। वार्ड नंबर-17 निवासी ऋषि सिहमार ने फिलिपिंस में आयोजित अंडर-17 अर्निस वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। रविवार को शहर पहुंचने पर उसका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह का आयोजन महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम में किया गया। ऋषि पिछले तीन साल से खन्ना खेल अकादमी में तैयारी कर रहा है। 21 से 27 जुलाई में फिलिपिंस के सिब्बू में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप में ऋषि ने कांस्य पदक जीता है। ऋषि के पिता बिजेंद्र एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने कहा कि ऋषि आने वाले समय में देश के लिए मेडल लेकर आएगा। कोच रमेश खन्ना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले साल होने वाले एशियन गेम्स में ऋषि अच्छा प्रदर्शन करेंगा। इसके लिए कश्मीर में कैंप लगाकर तैयारी करवाएंगे ताकि देश के लिए मेडल लाए। इस मौके पर बाल कृष्ण शर्मा, रमेश खन्ना, ईश्वर सिंह सैनी, रामकुवांर, मुकेश मौजूद रहे। कोच ने बताया कि ऋषि पिछले 4-5 सालों से उनके पास ट्रैनिंग कर रहा था। ऋषि के पिता ने बताया कि नेशनल और वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने के बाद भी सरकार ने ऋषि की कोई सहायता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed