फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Revolt in BJP: People of Kharkada said - contest elections, Radha will hold Panchayat in Behalba

भाजपा की बगावत: खरकड़ा के लोग बोले- चुनाव लड़ो, राधा बहलबा में करेंगी पंचायत, कलानौर में भी विरोध के सुर

Sat, 07 Sep 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 09:58 PM IST
सार

भाजपा की बगावत: खरकड़ा की पंचायत ने कहा कि चुनाव लड़ो, राधा अहलावत अब बहलंबा में पंचायत करेंगी। डाबला की जगह किलोई ने टिकट मांगा है। महम व कलानौर हलकों में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध जारी है।

विज्ञापन
Revolt in BJP: People of Kharkada said - contest elections, Radha will hold Panchayat in Behalba
पंचायत में संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के महम व कलानौर हलके में टिकट को लेकर भाजपा पार्टी के अंदर नाराजगी थम नहीं रही हैं। शनिवार को शमशेर खरकड़ा व उनकी पत्नी राधा अहलावत ने पैतृक गांव खरकड़ा में पंचायत की। यहां मौजूद समर्थकों ने चुनाव लड़ने की सलाह दी। शमशेर व राधा ने कहा कि वे महम चौबीसी के बड़े गांवों में दो-तीन पंचायत करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


अब रविवार को बहलबा गांव में पंचायत होगी। उधर, कलानौर हलके की टिकट बदलने की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई के आवास पर समर्थकों की बैठक हुई, इसमें टिकट बदलने की मांग की गई।
विज्ञापन


अच्छी तरह सोंच लें, मैं हारने नहीं, जीतने के लिए मैदान में उतरूंगी : राधा
खरकड़ा गांव में सुबह करीब 12 बजे पंचायत शुरू हुई। पंचायत को भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने संबोधित किया। कहा, जो ग्रामीण व कार्यकर्ता निर्णय लेंगे, वह मंजूर होगा। अगर उनको चुनाव लड़ने के लिए कहा जाएगा, तो वे तैयार हैं। जबकि, राधा अहलावत ने कहा कि गांव के लोग अच्छी तरह सोच लें। मैं हारने के लिए नहीं, जीतने के लिए मैदान में उतरूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में तय हुआ कि महम हलके के दूसरे गांवों में भी 12 सितंबर से पहले पंचायत की जाए। वहां के ग्रामीणों से भी पूछा जाए कि वे क्या चाहते हैं। तय हुआ कि रविवार को बहलबा गांव में पंचायत होगी। बता दें कि भाजपा ने महम से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रहे दीपक हुड्डा को टिकट दिया है। शमशेर खरकड़ा 2014 व 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अबकी बार वे पत्नी राधा अहलावत के लिए टिकट मांग रहे थे।


कलानौर से डाबला की जगह किलोई ने मांगा टिकट, 10 सितंबर को दोबारा बैठक
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई के एकता कॉलोनी स्थित आवास पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां भाजपा उम्मीदवार बदलने की मांग की। क्योंकि यहां भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार एक ही जाति से हैं। इसका भाजपा को नुकसान हो सकता है। पार्टी को रविदासिया समाज को टिकट देना चाहिए, क्योंकि हलके में समाज के 48 हजार के करीब वोट हैं। टिकट के दावेदार एडवोकेट सूरजमल किलोई को टिकट दिया जाए। कार्यकर्ताओं का दावा है कि इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को फोन भी किया गया। अब 10 सितंबर को दोबारा पंचायत कर आगे की रणनीति पर विचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed