{"_id":"6629bc068dd39940b90d1f36","slug":"review-of-arrangements-made-in-the-context-of-election-preparations-identified-crimes-and-heat-wave-rohtak-news-c-17-roh1020-409099-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चुनाव की तैयारी, चिह्नित अपराध और लू के संदर्भ में किए गए प्रबंधों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चुनाव की तैयारी, चिह्नित अपराध और लू के संदर्भ में किए गए प्रबंधों की समीक्षा
विज्ञापन
रोहतक। मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि रोहतक मंडल के सभी जिलों में कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण है और आगामी लोकसभा आम चुनाव की सभी तैयारियां जारी हैं। उन्होंने कहा कि पॉक्सो अधिनियम के पीड़ितों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है।
मंडल आयुक्त संजीव वर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को विभिन्न विषयों की जानकारी दे रहे थे। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चुनाव की तैयारियों, चिह्नित अपराध और लू के संदर्भ में किए गए प्रबंधों की समीक्षा की गई। मंडल आयुक्त ने कहा कि उन्होंने दादरी जिला में पॉक्सो के पीड़ित परिवार से मुलाकात की है और पीड़ित लड़की की पढ़ाई दोबारा शुरू कराई है। सोनीपत में भी लगभग 8 बच्चों को मुख्यधारा में शामिल किया गया है। वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव को उपरोक्त बिंदुओं पर जानकारी दी।
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि जिला में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 की सभी तैयारियां की जा रही है। जिला में अभी तक 44 लाख रुपये की धनराशि रिकवर की गई है, जिसमें 22 लाख रुपये कैश, शराब तथा अन्य मादक पदार्थ शामिल है। उन्होंने कहा कि जिला में निर्धारित अवधि में चिह्नित अपराध के 59 मामले दर्ज किए गए है, जिनमें से 14 का निर्णय हो चुका है तथा इन मामलों में 10 दोषियों को सजा हुई है। उन्होंने कहा कि लू केे संदर्भ में सभी संबंधित विभागों को हिदायतें जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि पुलिस की ओर से कैश, शराब व मादक पदार्थों की रिकवरी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 22 लाख रुपये की राशि कैश रिकवर की गई है। प्रतिदिन हथियार भी बरामद किए जा रहे हैं।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, महम के उपमंडलाधीश दलबीर फौगाट, कृषि व किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, महिला व बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी कुमारी दीपिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।