{"_id":"5d72d2b28ebc3e93ce4f9975","slug":"retired-teacher-murdered-after-robbery-in-rohtak-rohtak-news-rtk516416158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के कड़े और जेवरात लूट के बाद पटेल नगर में रिटायर्ड महिला अध्यापिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के कड़े और जेवरात लूट के बाद पटेल नगर में रिटायर्ड महिला अध्यापिका की हत्या
विज्ञापन
मृतक कृष्णा ----- फाईल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के पटेल नगर में दिनदहाड़े बुजुर्ग शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या कर जेवरात लूट की वारदात को बेखौफ बदमाश अंजाम दे गए। इस दौरान वृद्धा के बीमार पति पर भी जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, शक के आधार पर चार दिन पहले रखे केयर टेकर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतका की बेटी सीमा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हंसराज ईशपुनियानी और मां कृष्णा रिटायर्ड शिक्षक हैं। वे रोहतक के पटेल नगर में रह रहे थे। वह भी माता-पिता के घर के साथ लगते घर में रहती है। बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वह माता-पिता के घर पहुंची तो देखा कि उसकी मां कृष्णा मकान के बाहरी कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी जबकि पिता दूसरे कमरे में बेहोशी की हालत में बेड से नीचे पड़े थे। इसके बाद शोर सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद आर्य नगर थाना एसएचओ नरेंद्र पाल भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर जरूरी तथ्य जुटाए। जांच के दौरान कृष्णा के गले पर भी चोट के निशान मिले हैं। नाक से भी खून निकल रहा था। इससे प्रारंभिक जांच में गला घोंट कर हत्या का शक जताया जा रहा है। सीमा का कहना है कि मां के हाथ के सोने के कडे़ और बाली गायब मिली हैं। उधर, घायल हंसराज को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस 2 सितंबर को ही रखे गए केयर टेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बारे में एसपी राहुल शर्मा का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। सीआईए को भी लगाया गया है।
बेटे मुंबई और गुरुग्राम में करते हैं नौक री
सीमा ने बताया कि उसके दो भाई राकेश और सुनील हैं। राकेश मुंबई जबकि सुनील गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो-तीन महीने में एक बार ही भाई घर पर आतेे हैं।
विज्ञापन
नेता भी सांत्वना देने को पहुंचे
पटेल नगर में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या का पता लगते ही पूर्व विधायक बीबी बतरा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बात करके मामले का जल्द खुलासा करवाने का भी आश्वासन दिया।

गांधी कैंप के पटेल नगर में कृष्णा की हत्या के गमजदा बेटी सीमा और परिवार के सदस्य।