फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Responsibility should be fixed on every street, garbage should go in the vehicle only

Rohtak News: गली-गली में तय हो जिम्मेदारी, गाड़ी में ही जाए कचरा

Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Responsibility should be fixed on every street, garbage should go in the vehicle only
04सीटीके27....आईएमटी ​स्थित अमर उजाला कार्यालय पर वीरवार को आयोजित संवाद में मौजूद मेयर रामअवता
रोहतक। युवाओं को साथ जोड़कर गली-गली जिम्मेदारी तय की जाए कि घर-घर से निकलने वाला कचरा खुले में न डालकर गाड़ी में ही जाए, ताकि शहर स्वच्छ व सुंदर बन सके। नगर निगम के सदन की नौ अप्रैल को होने वाली बैठक से पहले मेयर रामअवतार वाल्मीकि व ज्यादातर पार्षद शुक्रवार को आईएमटी स्थित अमर उजाला कार्यालय के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे और शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर एक बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गाड़ी न आए तो निगम में जाने से पहले पार्षद को बताएं
वार्ड नंबर 20 के पार्षद प्रवीण कौशिक ने कहा कि सबसे पहले वार्ड वाइज लोगों को जागरूक करना होगा कि वे कचरा खुले में न डालें, बल्कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके गाड़ी के अंदर ही डालें। अगर कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है तो अपने वार्ड के पार्षद से संपर्क करें। समाधान न होने पर नगर निगम के दफ्तर जाएं। वहीं, वार्ड 17 की महिला पार्षद डिंपल जैन के पति अमित जैन ने कहा कि लोगों को जोड़कर आगे बढ़ना होगा। ग्रुप बनाकर सामूहिक तौर पर कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन

नालों में पॉलिथीन न डालने का करेंगे आग्रह
वार्ड नंबर 11 के पार्षद परीक्षित देशवाल ने कहा कि नालों में पॉलिथीन डाल दी जाती है। लोगों को बताएंगे कि इससे नाले जाम हो जाते हैं। निगम से आग्रह है कि वार्डों में जगह-जगह डस्टबिन रखवाए जाएं, ताकि लोग उनके अंदर कचरा डाल सकें। वार्ड नंबर तीन की पार्षद ज्योति बोहत ने कहा कि कई बार लोग जहां भी खाली जगह देखी, वहीं कचरा फेंक देते हैं। लोगों से ऐसा न करने का आग्रह करें। जनमानस के सहयोग से ही बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में कमेटी बनाकर किया जाएगा जागरूक
वार्ड 10 की महिला पार्षद मनीषा नांदल के प्रतिनिधि सुमित नांदल ने कहा कि वार्ड में एक कमेटी बनाई जाए। हर माह कमेटी वार्ड की स्वच्छता को लेकर समीक्षा करेगी। लोगों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी। साथ ही, बारिश से पहले वार्ड में पेड़ व पौधे लगाए जाएंगे, ताकि वातावरण स्वच्छ बने। वार्ड नंबर 21 के पार्षद बिजेंद्र ने कहा कि कन्हेली मार्ग का निरीक्षण किया है। लोगों को बताया कि खुद ही सफाई की पहल करनी होगी, तभी बदलाव संभव है।
स्कूल व कॉलेज में जाकर युवाओं को जोड़ना होगा स्वच्छता अभियान से
वार्ड नंबर 8 की महिला पार्षद अंजू सैनी ने कहा कि युवा वर्ग को सफाई अभियान के साथ जोड़ना होगा। स्कूल व कॉलेज में कार्यक्रम करें, क्योंकि युवा घर जाकर अपने माता-पिता व दूसरे परिजनों को समझाएंगे तो ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। वार्ड नंबर 11 से चुनाव लड़ने वाले खेड़ी साध निवासी संत कुमार ने कहा कि गांव में पक्के कूड़ेघर बनाए जाएं। सभी ग्रामीण वहां पर कूड़ा डाल सकेंगे, वहां से निगम की गाड़ी उठाकर ले जाएगी। सीवर सफाई के लिए मशीन की व्यवस्था की जाए।
गली का कचरा गाड़ी में ही डाला जाए, तय की जिम्मेदारी
वार्ड नंबर 7 के पार्षद कपिल नागपाल ने कहा कि टीबी अस्पताल के सामने, पुराने गोहाना अड्डा व दूसरे क्षेत्र में लोग सड़क पर कचरा डाल देते हैं। खाली पड़ी सरकारी बिल्डिंग में कचरा डालने की व्यवस्था की जा सकती है। वहीं, वार्ड 15 की महिला पार्षद अनिता मिगलानी ने कहा कि उन्होंने गली-गली के अंदर एक ऐसे व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की है कि वह आसपास के 20 घरों का कचरा खुले में न डालने के लिए जागरूक करेगा। बताएगा कि कचरा गाड़ी के अंदर ही डालें। साथ ही, होटल व ढाबा मालिकों से आग्रह किया जाएगा कि वे रात के समय कचरा सड़क पर डालने के बजाय गाड़ी में डालें। निगम को रात के समय भी गाड़ी की व्यवस्था करनी चाहिए।

दुकानदारों को साथ लेकर निगमकर्मी नालों की सफाई करवाएं
वार्ड नंबर 13 की महिला पार्षद कृष्णा देवी के प्रतिनिधि नरेश काला ने कहा कि सोनीपत रोड पर कम से कम दो माह से नाले खुले पड़े हैं। निगम कर्मी आते हैं तो दुकानदार सफाई नहीं करने देते। निगम दुकानदारों के साथ मिलकर नालों की सफाई करवाए, ताकि बारिश के मौसम में सड़क पर पानी न खड़ा हो। वार्ड 5 के पार्षद सुरेश किराड़, वार्ड 4 की महिला पार्षद रिंकू नागर, वार्ड 18 की पार्षद बेबी रानी रोहिल्ला व वार्ड 2 से पार्षद आशा लता और पार्षदों ने भी गण्यमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed