फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Resolved to follow the path shown by Ambedkar

Rohtak News: आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

Sat, 07 Dec 2024 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the path shown by Ambedkar
-फोटो 58 : बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते इनेलो कार्यकर्ता।
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। युवा इनेलो नेता कपूर सिंह राठी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने सदा गरीब, असहाय व जरुरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य किए है
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ऐसे शख्स थे, जिन्होंने न सिर्फ संविधान का निर्माण किया बल्कि देश के सबसे बड़े बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में जो विद्वता और त्याग का परिचय दिया है, वही भारत के लिए गौरव की बात है। एससी सेल के जिलाध्यक्ष मास्टर सुखबीर सरोहा ने कहा कि बाबा साहेब को भारतीय संविधान का शिल्पकार भी कहा जाता है। इस मौके पर अंबेडकर ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर छिल्लर, एडवोकेट विपिन प्रधान, सूरजमल दलाल, कर्ण सिंह दलाल, बलराज उर्फ टीटू, धर्मबीर, मास्टर जिले सिंह दहिया, देवराज, अंतराम, अमित बंसल, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed