फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Resolve to provide medical insurance cover of Rs 20 lakh to every player in the state: CM

प्रदेश में हर खिलाड़ी को 20 लाख का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प : सीएम

Sat, 19 Apr 2025 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Resolve to provide medical insurance cover of Rs 20 lakh to every player in the state: CM
रोहतक के किलोई गांव में शुक्रवार को बास्केटबॉल स्पर्धा के शुभारंभ पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सि
रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार खेल को केवल एक कॅरिअर ही नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश में स्कूल स्तर से ही खेलों को अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि बचपन से ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बना रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प लिया गया है। वह शुक्रवार को किलोई स्थित श्री शिव कुमार मेमोरियल स्टेडियम परिसर में तीसरी अखिल भारतीय शिव कुमार स्मृति बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने शिव कुमार स्मृति स्टेडियम के कार्यों के लिए 21 लाख रुपये, गांव में शीघ्र महिला चौपाल का निर्माण व विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा कराने की घोषणा की। उन्होंने शिव कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति हमें देश के लिए बेहतर करने की प्रेरणा देती रहेगी। यह उनकी सोच का प्रतीक है। खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए नीति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ बनाए गए हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाए गए हैं। 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है। खिलाड़ियों के लिए क्लास-वन से क्लास-थ्री तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

महिलाओं ने सीएम को भेंट किया 101 कलशों में एकत्रित किया दूध
कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव की मातृशक्ति ने मुख्यमंत्री को दूध से भरी बाल्टी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी माताओं ने दूध से स्वागत कर मुझे ताकत देने का काम किया है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर माताओं को नमन करते हुए कहा कि मां को ही अपने बच्चों की चिंता रहती है।

बुजुर्गों ने युवाओं को खेलों के लिए किया प्रेरित : कैप्टन अभिमन्यु
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि गांव के लोगों ने युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। इस मैदान से हजारों खिलाड़ी निकलकर प्रदेश व देश का विभिन्न प्रतियोगिताओं में नाम रोशन किया है। यहां के खिलाड़ियों ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रोजगार भी प्राप्त किया है। डॉ. रामधन हुड्डा ने खेलों को शुरू किया व उनका खेलों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कराए अभूतपूर्व विकास कार्य : मंजू हुड्डा
जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के साथ इस गांव में भी अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। ग्रामीण इस क्षेत्र की उन्नति के लिए हमेशा मुख्यमंत्री का साथ दें। भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने कहा कि मुख्यमंत्री खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प हैं। शिव कुमार स्मृति स्टेडियम समिति व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के अलावा विशिष्ट अतिथि कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व अन्य अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। स्मृति चिह्न व पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन युवा भाजपा कार्यकर्ता नवीन ढुल ने किया।


कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, सतीश नांदल, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, गजेंद्र फोगाट, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, डॉ. दिनेश घिलौड़, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed