फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Resistance march taken out against Israel's genocidal action on Palestine

Rohtak News: फिलिस्तीन पर इजरायल की नरसंहारक कार्रवाई के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्च

Tue, 04 Jun 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 04 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Resistance march taken out against Israel's genocidal action on Palestine
03सीटीके53...फलस्तीनी जनता पर इजरायल द्वारा किये जा रहे अमानवीय हमलों के विरोध में मानसरोवर पार
रोहतक। फिलिस्तीनी जनता पर इजरायल की ओर से किए जा रहे अमानवीय हमलों के विरोध में सोमवार शाम को जनसंगठनों ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। इसके जरिए सरकार से नरसंहारी इजरायली सरकार को हथियार सप्लाई बंद करने की मांग की। मार्च से पहले प्रतिरोध सभा हुई। इसमें सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू), सर्व कर्मचारी संघ, जनवादी महिला समिति, एसएफआई, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, दिशा छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कमलेश लाहली, कर्मबीर सिवाच और ओमप्रकाश कादियान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन जिला सचिव विनोद ने किया।
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क में उपस्थित कार्यकर्ताओं को किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह व सीटू के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन के विस्थापित लोगों के लिए राफा के नजदीक बनाए गए राहत कैंप पर 26 मई को इजरायल ने नरसंहारी हवाई हमलों की कार्रवाई की। इसमें 45 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 20 महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। यह कार्रवाई अमानवीय व निंदनीय है। पिछले आठ महीने से फिलिस्तीन पर इस्राइल हमले कर रहा है। आंतकवाद का बहाना लेकर यह हमले किए जा रहे हैं। अमेरिका, फ्रांस, जर्मन, ब्रिटेन जैसे साम्राज्यवादी देश इजरायल का समर्थन कर रहे हैं। उन्हें हथियार मुहैया करा रहे हैं। फिलिस्तीन में अब तक 40 हजार से ज्यादा बेकसूर लोग मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार फिलिस्तीन के नागरिकों पर हमला करने वाले इस्राइल को हथियार व अन्य सुविधाएं मुहैया कराना बंद करें। इस मौके पर जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान, सीटू प्रांतीय उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव जयवीर चहल, डॉ. आरएस दहिया, डॉ. बलराम कादियान, प्रीत सिंह, विनोद गिल, राजकुमारी दहिया, वीरेंद्र मलिक, अमित पुनिया, संदीप सिंह, प्रो. प्रमोद गोरी, मनीषा, मुकेश, एडवोकेट अतर सिंह हुड्डा, श्यामसुंदर मायना, जगपाल सांगवान, सतबीर पाकसमा, जोगिंदर दलाल प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed