फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Residents will enjoy colorful light-sound from today

शहरवासी आज से फिर उठाएंगे रंग-बिरंगी लाइट-साउंड का लुत्फ

Tue, 19 Jan 2021 09:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Residents will enjoy colorful light-sound from today
तिलियार झील में लेजर लाइट शो वीरवार से फिर से शुरु होगा। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। तिलियार झील में बना साउंड एंड लाइट मल्टीमीडिया लेजर शो बुधवार से फिर शहरवासियों का मनोरंजन करेगा। मनोरंजन का यह साधन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन खुला रहेगा। इस 40 मिनट के शो में सृष्टि का उत्थान, हरियाणा का जन्म व विकास यात्रा दिखाई जाएगी। यह लेजर एंड लाइट शो म्यूजिकल फाउंटेन के साथ होगा।
विज्ञापन

तिलियार पर्यटन केंद्र की ओर से झील में बनाया गया यह लेजर एंड लाइट शो रोजाना शाम छह बजे शुरू होगा। इसके लिए 30 रुपये का टिकट रखा गया है। संगीतमय फव्वारे की दीवार पर रंग बिरंगी रोशनी के जरिए सृष्टि का उत्थान नजर आएगा। तिलियार झील पर लेजर शो शुरू करने का मकसद युवाओं व बच्चों को देश व प्रदेश की संस्कृति से जोड़ने और इतिहास से रूबरू कराना है। इसलिए सृष्टि के उत्थान, प्रदेश का जन्म व विकास यात्रा को दर्शाने वाले विषयों को चुना गया है।
विज्ञापन

तिलियार पर्यटन केंद्र को सजाने संवारने का काम इन दिनों जोरों पर है। यहां की टूटफूट की मरम्मत, रंग पुताई तेजी से की जा रही है। इसकी एक वजह बुधवार से शुरू होने जा रहा लेजर शो है। दूसरी वजह जनवरी के अंतिम सप्ताह में चंडीगढ़ से पर्यटन विभाग के आला अफसर यहां निरीक्षण करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगापुर के सेंटोसा की तर्ज पर होता है लेजर शो
तिलियार झील का लेजर शो सिंगापुर के सेंटोसा की तर्ज पर बनाया गया है। पानी के फव्वारों की ऊंची दीवार पर फोटो व वीडियो दिखाई जाएगी। फव्वारे के पानी की बौछारें संगीत की धुन पर लहराएंगी। इसके लिए फव्वारे के साथ मोटरें व म्यूजिक सिस्टम को जोड़ा गया है। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसका उद्घाटन 12 अक्तूबर 2018 को हुआ था। पिछले कुछ समय से यह बंद था। अब लॉकडाउन समाप्त होने पर इसे मरम्मत के बाद फिर से शुरू किया जा रहा है।

-----
तिलियार झील का लेजर शो बुधवार से फिर शुरू हो रहा है। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन शाम छह बजे यह शुरूहोगा। इस 40 मिनट के शो के लिए 30 रुपये टिकट रखा गया है।
-जयपाल सिंह शेखावत, मंडलीय प्रबंधक, तिलियार झील।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed