{"_id":"695ec5e7f2ddc6adc50bb14c","slug":"residents-of-prem-nagar-took-to-the-streets-late-at-night-to-protest-contaminated-water-supply-and-clogged-sewers-rohtak-news-c-17-roh1020-790644-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दूषित जलापूर्ति, सीवर जाम को लेकर देर रात सड़क पर उतरे प्रेम नगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दूषित जलापूर्ति, सीवर जाम को लेकर देर रात सड़क पर उतरे प्रेम नगर के लोग
Thu, 08 Jan 2026 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के प्रेम नगर में दूषित जलापूर्ति से परेशान होकर देर रात विरोध में उतरे कालोनीवासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। दूषित जलापूर्ति व सीवर जाम को लेकर प्रेम नगर के लोग बुधवार रात साढ़े सात बजे सड़क पर उतर आए। हैफेड रोड पर नारेबाजी कर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया। कॉलोनी में लंबे समय से घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। सीवर ओवरफ्लो की समस्या चरम पर है।
कॉलोनीवासी सुरेंद्र पंवार ने बताया कि हैफेड रोड पर सीवर व दूषित जलापूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यही नहीं नगर निगम की ओर से हैफेड रोड पर सड़क निर्माण पूरा नहीं किया जा सका। लोग पानी की समस्या से परेशान होकर सबमर्सिबल लगवाने को मजबूर हैं। इस दौरान प्रधान राजबीर सिवाच, जसबीर हुड्डा, विनोद सैनी, सुभाष सैनी, संचित हुड्डा, सज्जन जगदीप व राजेश मौजूद रहे।
जन स्वास्थ्य विभाग खर्च करेगा 27 करोड़ रुपये
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 27 करोड़ की लागत से तालाबों का सुधार किया जाएगा। इसमें एक अतिरिक्त तालाब का निर्माण, पहले से बने तालाबों की दो-दो फीट ऊंचाई बढ़ाना व सोनीपत रोड पर अंडर ग्राउंड पाइपलाइन डालना शामिल हैं। ऐसा करने से जलघर में पानी की क्षमता भी बढ़ेगी। जलघर-1 में 2130 लाख लीटर पानी की क्षमता है। सुधार के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 3300 लाख लीटर हो जाएगी।