फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Reported to the police by the public prosecutor 's wife attempted self-immolation on the road

सरकारी वकील की पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर सड़क पर किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 30 May 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 30 May 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Reported to the police by the public prosecutor 's wife attempted self-immolation on the road
क्राइम - फोटो : file photo
पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर सरकारी वकील की पत्नी ने सोनीपत रोड स्थित रामगोपाल कालोनी में खुद पर छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। ऐसा करने से पहले महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को आत्महत्या करने से रोका। कुछ देर में सड़क पर भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस महिला को पकड़कर अर्बन एस्टेट थाने ले गई। महिला का प्रापर्टी को लेकर अपने ससुराल पक्ष और पति से विवाद है। वह अपने ससुरालियों पर केस दर्ज करने की जिद पर अड़ी थी। 
विज्ञापन


सरकारी वकील की पत्नी मोखरा स्थित एक कालेज में लेक्चरर है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि शाम करीब छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रामगोपाल कालोनी में एक महिला खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर रही है। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था। पहुंचते ही पुलिस ने महिला को पकड़ लिया और लेकर अर्बन एस्टेट थाने ले गई। यहां से लेेक्चरर को महिला थाना भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक महिला से पूछताछ चल रही है। महिला अपने पति सहित अन्य ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। 

विज्ञापन


सुसाइड नोट में पुलिस और लिखूंगी अन्य नाम 
महिला पुलिस पर दबाव बनाने के लिए धमकी दे रही है। एसएचओ का कहना है कि महिला का कहना है कि यदि उन्होंने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया तो वह सुसाइड नोट में पुलिस, पति और अपने देवरों नाम लिख देगी। महिला को कोई संतान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है विवाद 
एसएचओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति जिले से बाहर कहीं सरकारी वकील हैं। महिला के पति के दो और भाई हैं। वकील के पिता की शहर में कई जगहों पर प्रापर्टी है। इनमें से एक 550 गज का प्लॉट रामगोपाल कालोनी में भी है। बताया कि काफी समय पहले वकील के पिता ने प्लॉट पर एक दुकान बना दी थी। इस दुकान को किराये पर दे दिया गया। कुछ समय बाद पिता की मौत हो गई। उसके बाद वक ील सहित तीनों भाइयों में किराये का बंटवारा शुरू हो गया। अब तीनों भाइयों ने सहमति से प्लॉट में और दुकानों का निर्माण शुरू किया। लेकिन वकील की पत्नी ने इसका विरोध कर दिया। घर में लगातार झगड़ा होने के बाद निर्माण को रुकवा दिया गया। महिला पुश्तैनी संपत्ति में से पति की जगह खुद हिस्सा मांगने लगी। इसी को लेकर महिला का पति से झगड़ा हो गया। महिला ने अपने देवरों पर भी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। एसएचओ ने बताया कि महिला पुलिस पर दबाव बनाकर पति सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज करने की मांग कर रही है। दूसरी तरफ, महिला का पति पुलिस को लिखित में दे चुका है कि उसका अपने भाइयों से कोई मनमुटाव या विवाद नहीं है। रही बात पत्नी से झगड़े की तो वह आपसी मामला है। इस कारण पुलिस कार्रवाई की जरूरत नहीं है। 


लेक्चरर महिला को महिला थाने भेज दिया गया है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। महिला पुलिस पर दबाव बनाकर पति सहित अन्य पर कार्रवाई चाहती है। जबकि उसके पति कह चुके हैं कि उनका पारिवारिक मामला है। ऐसे में मामले की जांच की जा रही है। महिला के पास निर्माण रुकवाने संबंधी कोर्ट का स्टे ऑर्डर भी नहीं है। 
- सतेंद्र कुमार अर्बन एस्टेट एसएचओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed