फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Report submitted ten days

रिपोर्ट सौंपे हुए 10 दिन, एसई बोले- बाहर से लौटने के बाद करूंगा कार्रवाई

Mon, 11 Nov 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Report submitted ten days
रोहतक।
विज्ञापन

बिजली निगम के सब डिविजन- 2 से कीमती स्क्रैप के गोलमाल करने के मामले की जांच रिपोर्ट आए करीब 10 दिन गुजर चुके हैं मगर अभी तक एसई ने किसी भी जिम्मेदारी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब उनका कहना है कि अभी वो बाहर हैं। वहां से लौटने के बाद ही कोई कदम उठाया जा सकेगा।

बता दें कि करीब तीन माह पहले सब डिविजन नंबर 2 से कीमती स्क्रैप गुपचुप तरीके से लोडर में भरवाकर बाहर ले जाया गया। स्क्रैप किसी को दिखाई नहीं दे, इसके लिए ऊपर से दस्तावेज रखवा दिए। इस बात का पता कर्मचारी नेताओं का लगा तो वे सक्रिय हुए। इस पर चालक लोडर लेकर वापस विभाग में लेकर लौट आया। इस बात का पता चलने पर एसई एसके बंसल ने प्राथमिक जांच के बाद निगम में ही लाइनमैन के पद से रिटायर हुए और फिलहाल ठेके पर काम कर रहे कर्मी सुंदर लाल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देख एसई ने जांच के आदेश पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जय सिंह को दिए थे। जय सिंह ने अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप दी। रिपोर्ट में कहा है कि दो कर्मियों से दो बार व्यक्तिगत संपर्क के साथ-साथ मोबाइल फोन से लिखित बयान प्रस्तुत करने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने आज तक कोई बयान नहीं दिया। जांच में आया कि कूड़ा-कचरा उठवाने की जिम्मेदारी सुंदरलाल की थी। जिन्हें पहले ही हटाया जा चुका है। इसके अलावा रिपोर्ट में दो अन्य कर्मियों पर भी अपना काम सही से नहीं करने का आरोप है। इस रिपोर्ट के बाद एसई का कहना था कि मामले की गंभीरता के चलते सख्त कार्रवाई की जाएगी मगर 10 दिन से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसई एसके बंसल का कहना है कि वह बाहर हैं और जब लौटेंगे तब रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed