{"_id":"5e9606188ebc3e72b75411f0","slug":"report-of-the-covid-19-positive-woman-of-sirsa-i-was-negative-and-desperate-to-meet-the-children-rohtakcity-news-rtk5508381119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा की कोविड-19 पॉजिटिव महिला बच्चों से मिलने को बेकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा की कोविड-19 पॉजिटिव महिला बच्चों से मिलने को बेकरार
विज्ञापन
कोविड-19 संक्रमण का शिकार सिरसा की महिला की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला ने वायरस को मात दे दी है और जल्द ही उसे अपने दो बच्चों से मिलने का अवसर मिलेगा। महिला के पति ने बताया कि उसके दोनों बच्चे भी पहले कोरोना पॉजिटिव थे। उन्हें सिरसा में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जिन्हें मंगलवार को रिपोर्ट निगेटिव आने और जांच के बाद घर भेज दिया है। अब पत्नी भी जल्द घर आ जाए। पीजीआईएमएस के एक्सपर्ट डॉक्टरों ने बताया कि अभी महिला का एक सैंपल और जांच करवाया जाएगा। इसमें निगेटिव आने के बाद ही मरीज को छुट्टी देकर उसे घर में क्वारंटीन किया जाएगा।
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि मंगलवार का दिन उनके लिए खुशी भरा रहा। क्योंकि दो बच्चों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह घर आ गए हैं और उसकी पत्नी की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। संक्रमित महिला के पति ने बताया कि वह 29 मार्च को सुबह जिला अस्पताल गए थे। जांच में महिला को कोविड 19 पाजिटिव मिला। इसके बाद सिरसा में बच्चों के व रोहतक में उनका सैंपल कराया गया। बच्चों को कोविड 19 मिला और उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। उनकी दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह सिरसा बच्चों के पास चले गए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी आईसोलेशन वार्ड में अकेले रही, रोजाना फोन पर ही बात होती थी। अब पत्नी की भी पहली रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
झूठ बोल कर बनाए रखा हौसला
कोविड-19 संक्रमित पत्नी व दो बच्चों का हौसला बनाए रखना सबसे बड़ा चैलेंज रहा। लेकिन हिम्मत नहीं हारी और स्वयं का और अन्य लोगों का हौसला बनाए रखा। पत्नी फोन पर अपनी बात बताती थी। जबकि बच्चों को समझाना मुश्किल था। एक दिन और कह कर उन्हें सांत्वना देते थे, बच्चों ने तो यह कहना शुरू कर दिया था कि वह झूठ बोलते हैं। आज जब बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिली तो डॉक्टर, नर्स व मोहल्ले वालों ने तालियां बजा कर स्वागत किया।